पाकुड़ में AJSU नेता अजहर इस्लाम के घर छापेमारी, जमीन विवाद मामले में जांच तेज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 15, 2026

पाकुड़ में AJSU नेता अजहर इस्लाम के घर छापेमारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

पाकुड़ः बुधवार सुबह आजसू नेता अजहर इस्लाम के घर छापेमारी की गई है। आजसू नेता और 2024 विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे अजहर इस्लाम के घर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जानकीनगर स्थित आवास पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम जांच के लिए जैसे ही अजहर इस्लाम के घर पहुंची, वहां विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Screenshot 2026 07 15 091359
बताया जा रहा है कि विवाद अजहर इस्लाम के पड़ोस की एक जमीन को लेकर है।इस जमीन पर अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) द्वारा धारा 144 लागू की गई थी। आरोप है कि मंगलवार को प्रतिबंध के बावजूद विवादित जमीन पर मजदूर लगाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसकी शिकायत जमीन मालिक ने मुफस्सिल थाना में दर्ज कराई थी।
शिकायत मिलने के बाद मंगलवार देर शाम पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किए जाने की सूचना है।मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने घटना की जानकारी अपने वरीय अधिकारियों को दी, जिसके बाद जिले के तीन थानों की पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई के लिए पहुंची।
छापेमारी के दौरान अजहर इस्लाम के आवास का मुख्य दरवाजा बंद मिला और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।पुलिस कई घंटों तक वहां डटी रही। इसी बीच श्रम विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और बगीचे में काम कर रहे दो नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया।फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं, छापेमारी के दौरान अजहर इस्लाम और उनके समर्थक मौके पर मौजूद नहीं मिले।अजहर इस्लाम को पिछले विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया था और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निशात आलम ने उन्हें 86029 वोटों के भारी अंतर से चुनाव हरा दिया था।अजहर इस्लाम बड़े पत्थर कारोबारी है और छापेमारी की कार्रवाई को इससे जोड़ा जा रहा है।

See also  MS Dhoni को लगी चोट,CSK को लगा बड़ा झटका,कई दिनों तक IPL 2026 से बाहर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now