राहुल गांधी ने सर गंगाराम अस्पताल में दिशोम गुरु शिबू सोरेन से की मुलाकात, हालचाल जाना, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

rahul gandhi and hemant soren1

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बाबूलाल मरांडी ने ली दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी, दिल्ली में हेमंत सोरेन से की मुलाकात

राहुल गांधी ने अस्पताल परिसर में मौजूद डॉक्टरों से भी बात की और इलाज की प्रक्रिया पर संतोष जताया। उन्होंने हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मिलकर उनका मनोबल भी बढ़ाया। सोशल मीडिया पर धीरज साहू ने इसकी जानकारी दी।

rahul gandhi and hemant soren

गौरतलब है कि 81 वर्षीय शिबू सोरेन पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्हें कुछ दिनों पहले नियमित चिकित्सा परीक्षण के लिए दिल्ली लाया गया था, लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया। वर्तमान में वे सीसीयू (CCU) में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

saa

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बाबूलाल मरांडी ने भी मुलाकात की। हेमंत सोरेन कई दिनों से दिशोम गुरु का इलाज कराने के लिए दिल्ली में ही हैं ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now