हेमंत सोरेन से रघुवर दास की मुलाकात, शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का जाना हाल

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री की मुलाकात हुई। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरू शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर रघुवर दास ने हेमंत सोरेन से जानकारी ली।

WhatsApp Image 2025 07 13 at 19.48.07 8b7e013c

गढ़वा में मंडल डैम से प्रभावित परिवारों का विश्रामपुर पंचायत में होगा पुनर्वास, उपायुक्त ने चिन्ह्रित स्थल का किया निरीक्षण
रघुवर दास ने बाबा बैद्यनाथ से पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। उन्होने कहा कि वो जल्द स्वस्थ्य होकर आएं और झारखंड की सेवा में जुट जाए। इससे पहले पिछले हफ्ते पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली जाकर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जाना था।

WhatsApp Image 2025 07 13 at 19.48.08 15bcc5dc

रांची के DPS स्कूल के टीचर 23 दिनों बाद मिला शव, सेल्फी लेने के दौरान जोन्हा फॉल में गिर गए थे माइकल घोष
शिबू सोरेन पिछले दो हफ्ते से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस दौरान लगातार पिता के स्वास्थ्य को लेकर दिल्ली में ही जमे हुए है। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने वो रांची आए थे और उसके बाद फिर वापस दिल्ली चले गए जहां शिबू सोरेन का इलाज चल रहा है। शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जानने झारखंड ही नहीं देश के बड़े-बड़े राजनीतिक शख्सियत गंगा राम अस्पताल जा चुके है। राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को जानने गंगा राम अस्पताल जा चुके है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now