रघुवर दास ने पूर्व मुख्यमंत्री और JMM अध्यक्ष शिबू सोरेन से की मुलाकात, दिशोम गुरू को दी जन्मदिन की बधाई

रघुवर दास ने पूर्व मुख्यमंत्री और JMM अध्यक्ष शिबू सोरेन से की मुलाकात, दिशोम गुरू को दी जन्मदिन की बधाई

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बीजेपी की सदस्यता लेने के अगले ही दिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के आवास पहुंचे। दिशोम गुरू शिबू सोरेन के आवास पहुंचकर रघुवर दास ने उन्हे जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

Gg cHWbWoAAofYk

दिशोम गुरू शिबू सोरेन और झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर बधाई लेने वालों का लगा तांता
रघुवर दास जब शिबू सोरेन के मोरहाबादी स्थित घर पहुंचे तो सभी आश्चर्यचकित रह गए। शिबू सोरेन और रघुवर दास के साथ मौजूद एक शख्स ने गुरू जी से पूछा कि पहचाने कौन है तो उन्होने कहा पहचान लिया रघुवर। इसके बाद रघुवर दास और वहां मौजूद लोग मुस्कुराने लगे। रघुवर दास ने इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मांग रूपी सोरेन से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया। शिबू सोरेन को उनके 81वां जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता उनके आवास जाकर या फिर सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हे बधाई और शुभकामनाएं दे रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now