पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर एक मई को होगी सुनवाई, ED ने जवाब दाखिल करने के लिए फिर मांगा समय

Hemant Soren ने ED की विशेष अदालत से मांगी 13 दिनों की अंतरिम जमानत

रांची: जमीन घोटाला में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। ईडी की विशेष कोर्ट में न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में सुनवाई की गई। हेमंत सोरेन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बहस की।
15 अप्रैल को हेमंत सोरेन ने अपने वकील के माध्यम से ईडी की विशेष अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी। इसके बाद कोर्ट ने ईडी को जवाब 23 मई तक जवाब दाखिल करने करने को कहा था। मंगलवार को सुनवाई के दौरान ईडी ने एक बार फिर कोर्ट से जवाब देने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा। कोर्ट ने ईडी को एक हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा। ईडी अब 30 अप्रैल तक इस मामले में जवाब दाखिल करेगा और कोर्ट एक मई को इस मामले में सुनवाई करेगी।

JPSC पीटी का रिजल्ट जारी, 5130 की जगह मुख्य परीक्षा में 7011 हुए क्वालीफाई, जून में होगी मुख्य परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now