पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू से ईडी की पूछताछ शुरू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 18, 2024

रांची : प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू से पूछताछ शुरू कर दी है। उनसे जमीन घोटाला और अवैध खनन मामले में ईडी पूछताछ कर रही है। जमीन घोटाला मामले में ईडी ने 31 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा को 19 मार्च और जमीन के मामले में आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार को 20 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है।
होली के बाद 4 अप्रैल को बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और 5 अप्रैल को उनके भाई अंकित साव को पूछताछ के लिए ईडी ने समन जारी किया है। इसके बाद पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और अंचल अधिकारी शशि भूषण सिंह को ईडी पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है। अंबा प्रसाद के आवास पर मिले जमीन और बालू के अवैध खनन से जुड़े दस्तावेजों की जांच ईडी अभी कर रही है।
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 3 जनवरी को अभिषेक प्रसाद के रांची स्थित आवास पर छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी ने कई डिजिटल डिवाइस और अहम दस्तावेज जब्त किये थे। इसकी जांच के दौरान ईडी को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। अभिषेक को ईडी ने 16 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन मां की बीमारी की बात कहते हुए वो ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे।

See also  जामताड़ा SP का पोस्टिंग के 24 घंटे के अंदर हुआ तबादला, निधि द्विवेदी का मंगलवार को किया गया था तबादला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now