पूर्व मंत्री लुईस मरांड़ी का शपथपत्र में दिया गया पैन नंबर निकला फर्जी, ACB की जांच में हुआ खुलासा

पूर्व मंत्री लुईस मरांड़ी का शपथपत्र में दिया गया पैन नंबर निकला फर्जी, ACB की जांच में हुआ खुलासा

रांची: झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री लुईस मरांडी द्वारा शपथ पत्र में दिया गया पैन नंबर गलत पाया गया है। इस बात का खुलासा तक हुआ जब आय से अधिक संपत्ति मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान एसीबी ने जब कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दी तो उसमें कई अहम खुलासे किये गए।

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा ने इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल के एंकरों पर दर्ज कराई प्राथमिकी, फर्जी खबर चलाकर छवि खराब करने का लगाया आरोप
कोर्ट में दिये गए जवाब में एसीबी ने कहा कि रघुवर दास की सरकार में मंत्री रही लुईस मरांडी ने अपने शपथ पत्र में जो पैन नंबर (ALLPM****M) दिया है वो सही नहीं पाया गया है। राज्य सरकार की एजेंसी ने गोपनीय तरीके से जांच और सत्यापन के बाद रिपोर्ट हाईकोर्ट को दी।

हजारीबाग सदर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार के घर छापेमारी, गिरिडीह स्थित आवास पर भी ACB की रेड
दरअसल, 2020 में सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार यादव ने जनहित याचिका दायर कर रघुवर सरकार में मंत्री रहे लुईस मरांडी, रणधीर सिंह, नील कंठ मुंडा, अमर बाउरी, नीरा यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगाते हुए एसीबी से जांच की मांग की। जुलाई 2023 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांचों मंत्रियों के खिलाफ जांच के आदेश एसीबी को दे दी। जनहित याचिका में जो दस्तावेज कोर्ट में सौंपे गए हैं उसके मुताबिक पांचो पूर्व मंत्रियों संपत्ति का विवरण इस प्रकार है-

2014 में संपत्ति    2019 में संपत्ति     वृद्धि    वृद्धि  का प्रतिशत

नीलकंठ सिंह मुंडा        1. 46 करोड़                   4.35 करोड़              2. 98 करोड़           198

अमर बाउरी                   7.33 लाख                     89. 41 लाख             82. 07 लाख           1118

लुइस मरांडी                  2. 55 करोड़                   9 . 06 करोड़            6 . 81 करोड़           303

नीरा यादव                      80. 59 लाख                  3. 56 करोड़              2. 85 करोड़          353

रणधीर कुमार सिंह          78.92 लाख                   5. 06 करोड़             4. 27 करोड़             541

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now