रांची: राज्य के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने आलमगीर आलम, पूर्व मंत्री के पीएस संजीव और उनके नौकर जहांगीर के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। ईडी ने इनकी चार करोड़ रूपये की संपत्ति भी जब्त की है।ईडी ने गुरूवार को पीएमएलए के विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया है।
ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर घोटाले को लेकर इस सबकी गिरफ्तारी ईडी ने की थी। ईडी ने संजीव और जहांगीर के आवास से करीब 27 करोड़ रूपये कैश बरामद किये थे। कैश बरामद होने के बाद ईडी ने संजीव और जहांगीर को 7 मई को गिरफ्तार कर लिया था। अबतक इस मामले में ईडी ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


