पूर्वी सिंहभूम में पेट्रोल पंप पर सरेआम लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

पूर्वी सिंहभूम में पेट्रोल पंप पर सरेआम लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

पूर्वी सिंहभूमः पोटका में मंगलवार को तीन नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक के दम पर पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बाइक पर सवार होकर आये बदमाशों ने बंदूक की नोक पर पंप पर कार्यरत दो महिला कर्मचारियों से रुपये लूट लिये।

झारखंड में ED ने एक बार फिर दी दस्तक, जमीन घोटाले में बोकारो में दी दबिश
पोटका थाना क्षेत्र के हाता के पास सुमन फिलिंग स्टेशन के पेट्रोल पंप तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर पहुंचे और महिला कर्मचारी से 25 हजार रुपये लूट लिये। जिस समय ये घटना हुई उस समय पेट्रोल पंप पर दो महिला कर्मचारी दुलारी सरदार और रेखा रानी सरदार ड्यूटी पर तैनात थीं। उनके मुताबिक बाइक पर सवार तीन अपराधी पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने 300 रुपये का पेट्रोल बाइक में भरवाया। पेट्रोल भरने के बाद उन्होंने भुगतान के लिए 500 रुपये का नोट दिया, जिसके बाद सेल्समैन ने 200 वापस कर दिए।

jh eas 0 petrol pump robbery vis jhc10017 06052025120903 0605f 1746513543 552 1

रांची पहुंचकर खरगे ने मोदी पर बोला बड़ा हमलाः पहलगाम हमले से 3 दिन पहले PM को भेजी गई थी रिपोर्ट, कश्मीर दौरा कर दिया था कैंसिल
तभी एक अपराधी ने पिस्तौल निकालकर दोनों महिला कर्मचारियों पर तान दी। पिस्तौल को देख दोनों महिला कर्मचारी घबरा गई। इस दौरान अपराधियों ने धमकाते हुए कैश काउंटर से 25 हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद तीनों अपराधी हवा में पिस्तौल लहराते हुए हाता की ओर फरार हो गए। लूट की पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। CCTV फुटेज में दो बदमाश गमछे से चेहरा ढके हुए है जबकि एक बदमाश का चेहरा साफ नजर आ रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now