DESK: भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा जिला द्वारा पावरगंज स्थित होटल नोवेल्टी में प्रेस वार्ता का आयोजन जिला अध्यक्ष अजय पंकज के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश मंत्री सह लोहरदगा जिला प्रभारी अमित कुमार सिंह, किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन, जिला महामंत्री मिथुन तमेड़ा, पशुपति पारस और जिला मीडिया प्रभारी रामचंद्र गिरि उपस्थित थे। सबसे पहले जिला मीडिया प्रभारी रामचंद्र गिरि ने उपस्थित पत्रकारों का अभिनंदन एवं मंचासीन पार्टी पदाधिकारियों का परिचय कराया। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने प्रेस कांफ्रेंस का विषय प्रवेश करते हुए पार्टी द्वारा संपन्न कार्यक्रमों एवं भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए पूर्व में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के द्वारा जन-जन तक पहुंचने में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए संवाददाताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

हम सब जानते हैं कि 17 सितंबर को श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन है। पहले गुजरात में, फिर बाद में देशभर में भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक और कई जगह एक सप्ताह तक, सेवा सप्ताह के रूप में जन्मदिन मनाती थी।
परन्तु इस वर्ष एक विशेष प्रयोजन है, क्योंकि एक लंबी संगठनात्मक कार्यविधि…
— BJP (@BJP4India) September 13, 2026
उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री सह लोहरदगा जिला प्रभारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक एक माह तक पूरे देश में चरणबद्ध एवं योजनाबद्ध तरीके से 140 करोड़ जनता के बीच पहुंचने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन है। इस दिन आशीर्वाद दीया का कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित कर गांव से लेकर शहर तक के मंदिरों में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक एक-एक दीप जलाकर मोदी जी के लिए ईश्वर से दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर आशीर्वाद प्रदान करेंगे, जिससे प्रधानमंत्री जी का 2047 तक विकसित भारत का सपना पूर्ण हो सके। इसी तरह सेवा संकल्प अभियान, राष्ट्रीय इन्नोवेशन, चैलेंज रंगोली, राष्ट्र सेवा सेतु अभियान, सेवा मेरा योगदान, सेवा ज्योति यात्रा, कहानी बदलाव की, वडनगर से वाराणसी, 25 साल सेवा के, नमो सेवा गाथा, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, आंगन का उत्सव आदि कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। अमित कुमार सिंह ने बताया कि महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आंगन गांव का कार्यक्रम आयोजित कर गांव- गांव आंगनबाड़ी केंद्रों में जाएंगी और आंगनवाड़ी सेविका से वार्ताकार आंगनबाड़ी केन्द्रों में आ रही समस्याओं के निदान हेतु प्रयास करेंगी। इसी तरह हमारे कार्यकर्ता गांव- गांव पहुंचकर सेवा ज्योति कार्यक्रम के तहत सेवा कार्य करेंगे और देश के 25 करोड़ बच्चों के बीच सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत राष्ट्रव्यापी ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित किए जाएंगे और यह कार्यक्रम 7 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर के बीच संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर के दिन ही यशस्वी मोदी जी का संसदीय जीवन का 25 वर्ष की अवधि पूरी होगी। इसी तरह 25 साल सेवा के और कहानी बदलाव की कार्यक्रम आयोजित कर देश की जनता और भावी पीढ़ी को यह बताया जाएगा की मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में विकसित भारत का सपना पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित कर हम कहां तक देश को आगे बढ़ाने में सफल हुए हैं और क्या-क्या बदलाव देखने को मिल रहा है। मोदी जी के मार्गदर्शन में बड़नगर और वाराणसी में जो विकास कार्य हुए हैं उसकी अमित झलक लोगों के बीच प्रस्तुत की जाएगी। इसके अतिरिक्त किसानों के बीच किसान सम्मान निधि, 80 करोड़ जनता को केंद्र सरकार के द्वारा प्रत्येक माह फ्री में प्रत्येक व्यक्ति पांच किलो राशन मुहैया कराना, 120 करोड लोगों को निशुल्क कॉविड वैक्सीन दिलाना, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से राशि उपलब्ध कराना, गरीबों के घर में भी पीने के लिए शुद्ध जल प्राप्त हो इसके लिए नल जल योजना लागू कर गांव गांव तक हर घर में शुद्ध पानी की व्यवस्था करना, हर गरीब को पक्का मकान मिले इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना बड़े पैमाने पर केंद्र सरकार के द्वारा पारदर्शी ढंग से बिना किसी भेद -भाव के लागू करना, देश को हर दृष्टि से चाहे वह अन्न के मामले में हो या आंतरिक सुरक्षा के मामले में, चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या तकनीक का, विश्वपटल पर स्थापित करना और भारत का अर्थव्यवस्था को आगे ले जाते हुए हर संकट का चुनौती पूर्ण ढंग से सामना करना ऐसे सराहनीय प्रयासों को जन जन तक पहुंचाना पार्टी का उद्देश्य है और इसे पूरी लगन के साथ भारतीय जनता पार्टी के हर स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे। पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संघर्ष के बल पर सत्ता प्राप्त की है और इसके लिए शहर से लेकर गांव तक की बड़े और छोटे नेताओं ने अपनी आहुति देने में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मंगल भवन अमंगल हारी देश का नेता अटल बिहारी, देश का नेता कैसा हो अटल- आडवाणी जैसा हो और भाजपा के तीन धरोहर अटल आडवाणी मुरली मनोहर से शुरू होकर सबका साथ सबका विकास का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ा है और हम भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशन में 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में निश्चित रूप से सफल होंगे और उसके लिए भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कमर कस चुका है। प्रेस कॉन्फ्रेंस से संबंधित सभी विषयों की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला मीडिया प्रभारी रामचंद्र गिरी ने दी।






