छुट्टी के दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस; मुकेश साहनी बोले- विपक्ष को दुश्मन मान रहा चुनाव आयोग

voter adhikar yatara-rahul-tejshwi

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने वोटर अधिकार यात्रा शुरू होने के पहले सासाराम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज (रविवार) को चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है, जबकि आज छुट्टी का दिन है। चुनाव आयोग पर साफ-सुथरा चुनाव कराने की जिम्मेदारी है, लेकिन चुनाव आयोग विपक्ष को अपना दुश्मन मानकर काम कर रहा है।

वीआईपी नेता मुकेश साहनी ने कहा कि बिहार में बदलाव होगा और महागठबंधन की सरकार बनेगी। आने वाले समय में हम सभी के लिए काम करेंगे। VIP चीफ ने कहा कि यह लोकतंत्र बचाने की यात्रा है। हमें इस देश में लोकतंत्र बहाल करना है न कि यहां राजतंत्र बनाना है। आज जिस तरीके से वोट की चोरी करके सरकार बनाई जा रही है, यह पूरे देश को पता है।

रांची के कावेरी रेस्टूरेंट में ग्राहक के साथ गुंडागर्दी, खाना में देरी की शिकायत पर जमकर पीटा, VIDEO हुआ वायरल

साहनी ने कहा कि बाबा साहेब ने हमें वोट का अधिकार दिया है। आज हमारे पास वोट है तभी देश में बदलाव हुआ है। वोट नहीं होता तो बिहार के मुख्यमंत्री लालू यादव नहीं बनते।उन्होंने कहा कि अगर आज वोट का अधिकार नहीं होता तो मल्लाह का बेटा बिहार में मंत्री नहीं बनता। उन्होंने लोगों से वोट की रक्षा की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। देश को चलाने के लिए सरकार और विपक्ष दोनों की जरूरत है।

पटना में एक और एनकाउंटर, कुख्यात विजय साहनी हुआ पुलिस की गोली का शिकार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now