मौत से पहले तैयार हुआ पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बिहार में स्वास्थ्य विभाग का गजब कारनामा

बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान

डेस्कः बिहार में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठते रहे है। स्वास्थ्य की चरमराई व्यवस्था ने कई बार लोगों का ध्यान खींचा है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा मामले ने कई सवाल खड़े कर दिये है। ताजा मामला मौत से एक पहले व्यक्ति के पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर आई है जिसने सभी को चौका दिया है।

बिहार में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी फायरिंग कर किया घायल
रोहतास के विक्रमगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां 16 मई 2025 को बिक्रमगंज के धनगाई निवासी सत्यनारायण गुप्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।सड़क हादसा बिक्रमगंज-नटवार रोड स्थित एसडीओ आवास के समीप शाम सात बजे हुई थी। घटना में घायल को उसके पुत्र विजय कुमार गुप्ता ने उसी दिन यानी 16 मई की रात नौ बजे जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। छह दिनों तक यानी 21 मई तक उनका इलाज चला। इसके बाद 22 मई की सुबह में उनकी मौत हो गई। इसके बाद 22 मई को ही शव को नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जमुहार पुलिस चौकी द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम अनुरोध पत्र के साथ भेजा गया। जहां 22 मई को ही सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ।

ढुलू महतो को आया गुस्सा, कंपनी के GM को धमकाया, कहा-‘मारकर मुंह फोड़ देंगे’, पुलिस अधिकारी देखते रहे तमाशा
वहीं मृतक के पुत्र ने पोस्टमार्टम हाउस से पिता के शव को विधिवत रूप से लिखित रसीद के साथ प्राप्त किया था। लेकिन, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी होने की बात आई तो मृतक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट एक दिन पहले यानी 21 मई 2025 की तिथि में तैयार किया गया था। जबकि 21 को सत्यनारायण जीवित थे। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग एक बार कटघरे में है। वहीं मामला सिविल सर्जन, डीएम से लेकर स्वास्थ्य विभाग के सचिव सहित स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के सचिव तक पहुंच गया।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के घर भीषण चोरी, राइफल की गोली और कैश ले उड़े चोर
पीड़ित द्वारा गलत तिथि में पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने की साक्ष्य के साथ जानकारी दी गई है। वहीं गलत तिथि में पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार होने पर मृतक के पुत्र को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्हें पिता के प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत दुर्घटना बीमा की क्लेम समय पर फाइल करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण गलत तिथि में पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की गई है। इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम उदिता सिंह ने कहा मैं अवकाश पर हूं। प्रभारी डीएम डीडीसी हैं। उन्हे फोन करने पर उन्होने फोन नहीं उठाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now