Rahul Gandhi की कार के चपेट में आया पुलिस जवान, वोट अधिकार यात्रा के दौरान नवादा में हुआ हादसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 19, 2025

Rahul Gandhi की कार के चपेट में आया पुलिस जवान, वोट अधिकार यात्रा के दौरान नवादा हुआ हादसा

डेस्कः बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान हादसा हो गया। जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गाड़ी के नीचे पुलिस का जवान आ गया। वक्त रहते गाड़ी रोक दी गई । जवान के पैर में चोट आई है। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी के नीचे से तुरंत जवान को निकाला। जिसके बाद राहुल गांधी ने उसका हाल जाना, पानी की बोतल दी। और फिर अपने साथ गाड़ी में बैठा लिया।। घटना उस वक्त की है, जब राहुल की वोटर अधिकार यात्रा नवादा से गुजर रही थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘वोट चोरी’ के जिस डाटा को लेकर चुनाव आयोग को घेर रहे थे राहुल गांधी, CSDS के संजय कुमार ने उसे डिलीट कर मांग ली माफी
इससे पहले एक और वीडियो राहुल गांधी का वायरल हो रहा है। जिसमें नवादा के हिसुआ से जब वोटर अधिकार यात्रा गुजरती है, तो थाने के अंदर से ही भाजपा समर्थक राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इस दौरान राहुल भी थाने के आगे कुछ देर रुके। उन्होंने नारेबाजी कर रहे बीजेपी के नेताओं को अंगूठा दिखाया और फिर मुस्कुराकर आगे बढ़ जाते हैं। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर कांग्रेस विधायक नीतू कुमारी का पोस्टर लगाए जाने से भाजपा नेता भड़के हुए थे। पूर्व भाजपा विधायक अनिल सिंह अपने समर्थकों संग धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने में भेज दिया था।

See also  पप्पू यादव बाल-बाल बचे, जहां खड़े थे वहीं गंगा नदी में समा गया मकान, VIDEO

मुख्य चुनाव आयुक्त ‘ज्ञानेश कुमार’ के परिवार पर Grok ने किया खुलासा,बेटी-दामाद की पोस्टिंग को कांग्रेस ने साधा निशाना
नवादा में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में लाखों लोग हैं जिनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है। संविधान आपको वोट का अधिकार देता है, जिसे मोदी-शाह छीन रहे हैं। बीजेपी और इलेक्शन कमीशन में पार्टनरशिप है। उन्होने कहा कि बिहार में नए तरीके से वोट चोरी हो रही है, लेकिन हम इसे होने नहीं देंगे। ये देश अडानी-अंबानी का नहीं, किसानों का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now