पलामूः जिले के पांकी थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध कार से 46 लाख 19 हजार रुपए बरामद किया गया है। पुलिस को कार लावारिस हालत में मिली है, जिसके अंदर एक झोला में सभी रुपए रखे गए थे।
PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को ED ने किया अरेस्ट, शेल कंपनियों में निवेश का खुलासा
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन को मंगलवार को पांकी के इलाके में एक संदिग्ध कार की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने के बाद पांकी के थाना प्रभारी राजेश रंजन के नेतृत्व में एक सर्च अभियान शुरू किया गया था। सर्च अभियान के क्रम में पुलिस पांकी-डालटनगंज रोड पर तेतराई बलियारी मोड़ पर पहुंची तो देखा एक लाल रंग की कार लावारिस हालत में खड़ी है। कार के अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं है, काफी देर तक पुलिस कार मलिक की खोजबीन करती रही लेकिन कोई भी व्यक्ति कार के पास नहीं पहुंचा।
मयंक सिंह को लाने ATS की टीम रवाना हुई अजरबैजान, अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई को लेकर खेलेगा राज
पुलिस कार को लेकर पांकी थाना चली गई थी। बुधवार को पांकी थाना परिसर में दंडाधिकारी की मौजूदगी में कार को खोला गया तो सीट के अंदर से एक झोला बरामद हुआ। झोला के अंदर प्लास्टिक में लपेटकर नोटों की गद्दी रखी हुई थी। कार से 46 लाख 19 हजार रुपए बरामद हुए। 500-500 रुपये 8576, 200 का 509, 100 का 301 नोट बरामद हुआ है।
BSL उपप्रबंधक और उसकी मां चोरी के आरोप में गिरफ्तार, तनिष्क शोरूम से अंगूठी किया गायब, CCTV में कैद हुई वारदात
बरामद पैसा नक्सलियों को लेवी के रूप में दिया जाना था या अफीम के कारोबार से जुड़ा हुआ था पुलिस इसकी जांच कर रही है। पांकी के थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि पैसा कार के अंदर एक झोला में रखा हुआ था। गाड़ी के नंबर से पुलिस को जानकारी मिली है कि इसका मालिक छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। पुलिस पूरे मामले में सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

