कोडरमा के एचएमटी होटल में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, तीन जोड़े का पुलिस ने हिरासत में लिया

Police raided HMT Hotel in Koderma on information of sex racket, three couples detained

कोडरमाः डोमचाच थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मेन रोड़ स्थित नीरू पहाड़ी के समीप सोमवार को पुलिस ने देह व्यापार को लेकर मिली गुप्त सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान एचएमटी होटल से पुलिस ने तीन जोड़े युवक-युवतियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ने के बाद हिरासत में लिया।
यह कार्रवाई एसपी कुमार शिवाशीष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। छापेमारी का नेतृत्व डोमचांच अंचल निरीक्षक अरविंद कुमार ने किया। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को पूछताछ के लिए डोमचांच थाना लाया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में अवैध रूप से युवक-युवतियों के साथ देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस ने मौके से तीन जोड़ों को हिरासत में ले लिया।
होटल में छापेमारी के बाद परिजनों को थाने बुलाया गया, दस्तावेजों की जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पकड़े गए युवक-युवतियों के परिजनों को थाना बुलाया गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं होटल संचालक को भी थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है, पुलिस होटल के एंट्री रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके।

See also  रांची में कोयला कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाबूलाल मरांडी  ने कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now