पटना में पुलिस ने फर्जी IPS को किया गिरफ्तार, खुद को ADG बताकर करता था ठगी

पटना में पुलिस ने फर्जी IPS को किया गिरफ्तार, खुद को ADG बताकर करता था ठगी

पटनाः राजधानी पटना में पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार फर्जी आईपीएस असमद अहमद पटना के फुलवारीशरीफ इलाके का रहने वाला है। वो खुद को एडीजी रैंक का अधिकारी बताकर लोगों से ठगी किया करता था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है और पता लगा रही है कि उसने किस-किस से कितने की ठगी की है और किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाई है।

Tejashwi yadav ने पूर्णिया के GMCH अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा की खोली पोल, जमीन पर सोई बच्ची से लेकर बाथरूम तक को लेकर सरकार को घेरा
दरअसल, फुलवारी शरीफ थाने में एक व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि एक व्यक्ति असलम अहमद जो अपने आप को एडीजी रैंक का अधिकारी बताकर सरकारी कर्मचारियों को धौंस जमाकर ठगी करता था। ज़्यादातर इसके ठगी के शिकार सरकारी अमीन होते थे।ये लोगों से फोन और ईमेल के जरिए पैसे की डिमांड करता था साथ ही अपने आप को पुलिस मुख्यालय में पोस्टेड एडीजी बताता था।

PM मोदी की मां का AI वीडियो बनाने के मामले में पर कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने BJP नेता की शिकायत पर दर्ज किया FIR
WhatsApp मैसेज और कॉल करके करता था ठगी
पुलिस ने आरोपी असलम अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास एक मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी के WhatsApp डीपी पर आईपीएस का लोगो लगा है। इसी WhatsApp के जरिए आरोपी मैसेज-कॉल करके लोगों को ठगता था।सिटी एसपी वेस्ट, भानु प्रताप सिंह ने बताया कि एक फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी खुद को पुलिस मुख्यालय में पोस्टिंग वाला आईपीएस बताकर ठगी करता था। उसके निशाने पर अधिकतर सरकारी कर्मचारी होते थे। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now