धनबाद में प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में तीन अपराधियों को लगी गोली

धनबाद में प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली

धनबादः गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ धनबाद पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। सोमवार की सुबह भागाबांध इलाके में धनबाद पुलिस की विशेष टीम और कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में तीन अपराधी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान विक्की डोम और अमन सिंह को गोली लगी, जबकि अफजल भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया और उसका पैर टूट गया।बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसमें पुलिस का एक पीसीआर वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

WhatsApp Image 2026 03 16 at 8.03.46 AM 1

गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर दवा कारोबारी से मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी, जय हिंद फार्मा संचालक ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

- Advertisement -
LD-advertisement

पुलिस ने घायल तीनों अपराधियों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार अमन सिंह पलामू का रहने वाला है, जबकि विक्की डोम और अफजल धनबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, हथियार और बम बरामद किए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

- Advertisement -
royal-soler-new

देवघर एयरपोर्ट पर 170 यात्रियों के साथ 39 मिनट तक हवा में मंडराता रहा विमान, खराब मौसम की वजह से नहीं हो सकी लैंडिंग
जानकारी के अनुसार पुलिस को गिरोह के सदस्यों के इलाके में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने भागाबांध क्षेत्र में घेराबंदी कर छापेमारी की। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।मुठभेड़ के दौरान गिरोह के हैंडलर कुबेर समेत दो अपराधियों को गोली लगी। घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं एक अपराधी भागने की कोशिश में गिरकर घायल हो गया।मौके पर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार स्वयं मौजूद हैं और पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस इलाके की घेराबंदी कर अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

LPG सिलेंडर लोड ट्रक ने तीन बाइक सवार को रौंदा,बिहार के बेतिया में हुए दर्दनाक हादसे में एक की मौत

इससे पहले शनिवार रात को प्रिंस खान गिरोह के गुर्गे के खिलाफ पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान वासेपुर सहित अन्य इलाकों में पुलिस ने छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि हिरासत में लिये गये युवक फरार अपराधी प्रिंस खान के गुर्गों से जुड़े हो सकते हैं। सरायढेला सहित कई थानों की संयुक्त टीम ने शनिवार रात अभियान चलाया। इस दौरान हिरासत में लिये गये युवकों से जीटी रोड के थाने में पूछताछ चल रही है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि आठ मार्च को भूईंफोड़ स्थित फायरिंग रेंज के पास एनकाउंटर में प्रिंस खान का गुर्गा सुदीश कुमार ओझा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।कुछ दिन पहले वासेपुर में इकबाल के ड्राइवर हैदर अंसारी पर फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now