लोहरदगा और पलामू में PM Modi- राहुल गांधी की जीत की दुआएं मांग रहे हैं पाकिस्तानी, बनाना चाहते हैं पीएम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 4, 2024

PM Modi ने किया लोहरदगा और पलामू संसदीय क्षेत्र में जनसभा को संबोधित, कांग्रेस-जेएमएम और आरजेडी पर बोला जमकर हमला

पलामू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलामू और लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के सिसई में चुनावी सभा को संबोधित कर जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर हमला किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा उनके आदर्श रहे है। उन्होने कहा कि मैं भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। पिछले वर्ष उनके जन्मदिवस पर मुझे उनके गांव जाने का सौभाग्य मिला था और मुझे वहां की मिट्टी माथे पर लगाने का गौरव प्राप्त हुआ था। मैं देश का पहला प्रधानमंत्री हूं, जिसे उनके गांव जाकर उस मिट्टी को नमन करने का सौभाग्य मिला है।भगवान बिरसा मुंडा मेरे लिए सिर्फ एक नाम ही नहीं, बल्कि वे मेरे लिए एक प्रेरणा है। उनके जीवन को याद करके मुझे हर चुनौती से जीतने की प्रेरणा मिलती है।

Pm modi Navratan garh

PM Modi ने विपक्ष पर बोला हमला

1.कांग्रेस और INDI गठबंधन अब SC-ST-OBC का आरक्षण छीन लेना चाहते हैं।
जब हमारा संविधान बन रहा था, तभी संविधान निर्माताओं ने तय किया था कि भारत में कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा।
लेकिन अब कांग्रेस-JMM और RJD सब मिलकर आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों के आरक्षण में डाका डालकर उसे धर्म के आधार पर मुसलमानों को देना चाहते हैं।

See also  लोहरदगा: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरुकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी

IMG 5924

पाकिस्तान के नेता राहुल को पीएम बनाना चाहते

2.आज पाकिस्तान के नेता, कांग्रेस के शहजादे को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। लेकिन मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है… पूरा हिन्दुस्तान कह रहा है मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार… मजबूत सरकार के लिए मोदी सरकार। 10 वर्षों में गरीब कल्याण की हर योजना की प्रेरणा, मेरे जीवन के अनुभव ही हैं।जब आज लाभार्थियों से मिलता हूं, तो खुशी के मारे आंसू आ ही जाते हैं। लेकिन, कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं, वो कहते हैं कि मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं। एक कहावत है – जाके पांव न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई! कांग्रेस के शहजादे की हालत वही है।

मोबाइल डाटा सस्ता किया

3. मैंने स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया, तो कांग्रेस और INDI गठबंधन वाले कहने लगे कि झाडू लगाने और शौचालय बनाने से क्या होगा? आज गांव-गांव देखिए, हालात बदले हैं। मैंने जब मोबाइल का डेटा सस्ता किया, गांव-गांव में कॉमन सर्विस सेंटर खोले और हर गांव तक इंटरनेट पहुंचाने की ठानी, तो ये झामुमो वाले और कांग्रेस वाले कहते थे कि गांव वालों को इसका क्या फायदा? आज मेरे गांव का युवा सोशल मीडिया का हीरो है। कांग्रेस वालों ने इंटरनेट को अमीरों की चीज बना दिया था। मैंने इंटरनेट को गरीबों के घर पहुंचा दिया है।

See also  "आइए उर्दू और हर भाषा से दोस्ती करें" – इस तरह सुप्रीम कोर्ट ने उर्दू के विरोध की हवा निकाल दी...

IMG 5927

कांग्रेस राज में राशन सड़ता था

4.कांग्रेस के राज में राशन सड़ता रहता था। आदिवासी क्षेत्रों के बच्चे भूख से मरते रहते थे…और कांग्रेस अनाज गोदामों पर ताला लगाकर बैठ जाती थी। आप मोदी को लेकर आए। मोदी ने सारे अनाज गोदामों के ताले खुलवा दिए… आज देश में मुफ्त राशन की योजना चल रही है। और मैंने गारंटी दी है कि आने वाले 5 साल इसे और चलाऊंगा।

कांग्रेस ने आदिवासी जिलों को बदहाल किया

5.कांग्रेस के पाप की लिस्ट बनाएं, तो कई दिन निकल जाएं।ये कांग्रेस ही है, जिसने लोहरदगा, खूंटी और गुमला जैसे जिलों को बदहाल कहकर छोड़ दिया था। ये ज्यादातर मेरे आदिवासी जिले हैं। यहां बिजली, सड़क, पानी, अस्पताल, स्कूल जैसा कोई भी काम ठीक से नहीं हुआ था। आपने मोदी को वोट दिया, मोदी ने इन जिलों के विकास को अपना मिशन बनाया। मैंने इन्हें पिछड़े नहीं, बल्कि आकांक्षी जिले घोषित किया। आज ये आकांक्षी जिले बाकी जिलों से भी अधिक तेजी से विकास करने की राह पर आ गए हैं। आदिवासियों में भी जो अति-पिछड़े हैं, उनको कोई पूछता ही नहीं था। मोदी उनके लिए पीएम-जनमन योजना लेकर आया, इस योजना पर 24 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जहां सरकार भ्रष्ट हों, वहां बजट कितना भी हो, विकास संभव नहीं है। झारखंड इसी स्थिति से गुजर रहा है। इस राज्य में ऐसा कोई पेपर नहीं जो लीक नहीं होता है। मोदी ने इस पेपर लीक माफिया के विरुद्ध भी एक कड़ा कानून बना दिया है। झारखंड में कांग्रेस के सांसद के घर से नोटों के ढेर निकले। ये ढेर इतने बड़े थे कि बैंकों से गिनने के लिए मशीनें लाई गई, लेकिन वो मशीन भी गिनते-गिनते हांफने लगी।

See also  शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह,पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू, विधायक रामचंद्र सिंह हुए शामिल

IMG 5928

जिसने लूटा उस पर कार्रवाई

6.जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कानून के तहत कार्रवाई हो रही है। मोदी का एक ही संकल्प है – भ्रष्टाचार हटाओ, ये INDI अलायंस वाले कहते हैं – भ्रष्टाचारी बचाओ। मैं आपको गारंटी देता हूं – आने वाले 5 साल में ऐसे सभी भ्रष्टाचारियों पर कानून का डंडा जरूर चलेगा। कांग्रेस जो चश्मा पहनती है, उसमें एक ही वोटबैंक दिखता है – वो है मुस्लिम वोटबैंक। कांग्रेस की इस नीति का बहुत बड़ा नुकसान हर किसी ने उठाया है। जबकि भाजपा सबका साथ-सबका विकास की बात करती है। भाजपा सरकार की नीतियों में किसी के साथ भेदभाव नहीं होता। लेकिन कांग्रेस को ये करना ही नहीं है, समझने का तो सवाल ही नहीं है।

IMG 5929

7.10 वर्षों में मोदी ने माओवादी हिंसा से देश के एक बड़े हिस्से को मुक्त कराया है। लेकिन कांग्रेस आज भी माओवादी नक्सलियों का समर्थन कर रही है। अपना वोटबैंक बचाने के लिए कांग्रेस आतंकवादियों पर भी कार्रवाई नहीं करती।

Devendra Mahto गिरफ्तार: नामांकन करने पहुंचे थे समाहरणालय

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now