PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमलाः सेना और आदिवासी की जमीन लूटी, अब आरक्षण पर डाका डालकर मुसलमानों को देना चाहती है

PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमलाः सेना और आदिवासी की जमीन लूटी, अब आरक्षण पर डाका डालकर मुसलमानों को देना चाहती है

चाईबासा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पहली चुनावी सभा चाईबासा में की। वहां उन्होने बीजेपी के समर्थन में हो रही रैली को संबोधित करते हुए जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लेकर बिहार में लालू परिवार और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उनकी सभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, केंद्रीय मंत्री और खूंटी से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन मुंडा के साथ चाईबासा से बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा भी मौजूद थी।

हेमंत और कांग्रेस पर हमला

हेमंत सोरेन का विरोध करते करते सीता सोरेन ने शिबू सोरेन को भी बता दिया भ्रष्टाचारी, विवाद बढ़ा तो पोस्ट किया डिलीट
पीएम मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला करते हुए कहा कि इन्होंने आदिवासियों की जमीनें लुटने के बाद हमारे देश की सेना की जमीन पर भी आंख गड़ा कर रखी है। इतना बड़ा जमीन घोटाला जेएमएम के लोगों ने किया है। कांग्रेस और जेएमएम ने मिलकर झारखंड के मान-सम्मान को चोट पहुंचाई है।कांग्रेस और जेएमएम में लूट और भ्रष्टाचार करने की रेस चल रही है। यहां कांग्रेस सांसद के ठिकाने से 300 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए। यहां तक कि नोटों को गिनने के लिए बैंकों से मशीनें लानी पड़ी। जो इंडी गठबंधन बिहार में जंगलराज लाया था, वही जंगलराज ये लोग झारखंड में लाने में जुटे हैं।पीएम मोदी ने आगे कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि अब कांग्रेस की नजर एससी, एसटी, आदिवासी और ओबीसी के आरक्षण पर डाका डालने पर है। कांग्रेस को गुस्सा इसलिए है, क्योंकि आदिवासी, दलित, गरीब और ओबीसी बीजेपी का समर्थन करते हैं। कांग्रेस आपके आरक्षण पर डाका डालकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। ये धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं।

 

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि झारखंड के जल-जंगल-जमीन पर हमारे आदिवासी भाई-बहनों का अधिकार है। लेकिन, JMM और काँग्रेस इसे अपनी जागीर समझते हैं। तभी तो झारखंड के हर संसाधन की खुली लूट चल रही है। पिछले 10 वर्षों में मोदी ने आदिवासी भाई-बहनों के लिए मकान, बिजली, पानी और गैस सिलेंडर जैसी सुविधाएं दी है। हमारे प्रयास से झारखंड में 18 लाख लोगों को पक्के घर मिले हैं। ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को यहां हर महीने मुफ्त राशन मिल रहा है ताकि गरीब के घर का बच्चा भूखा न सोए। ये आपका बेटा मोदी दिल्ली में बैठा है, जो आपका दर्द जानता है। इसलिए मैंने कहा- चाहे डॉक्टर हो, इंजीनियर हो, वैज्ञानिक हो… वो अपनी भाषा में पढ़ेगा तो वो भी डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बनेगा। हमारे लिए आदिवासियों का विकास पहली प्राथमिकता है। आदिवासी समाज के विकास के लिए अलग जनजातीय मंत्रालय बीजेपी ने बनाया, अटल जी ने बनाया। आज आदिवासी क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी एकलव्य स्कूल बनवा रही है। हम देशभर में जनजातीय गौरव के लिए जनजातीय म्यूजियम बना रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं है। वो जनजातीय समाज के लोगों को आगे बढ़ने देना नहीं चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने एक आदिवासी महिला (श्रीमती द्रौपदी मुर्मू) को भारत के राष्ट्रपति बनाने का घोर विरोध किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now