PLFI का कुख्यात जोनल कमांडर कृष्णा यादव गिरफ्तार, कई मामलों में थी तलाश, 2021 में हो गया था पुलिस को चकमा देकर फरार

PLFI का कुख्यात जोनल कमांडर कृष्णा यादव गिरफ्तार, कई मामलों में थी तलाश, 2021 में हो गया था पुलिस को चकमा देकर फरार

रांची : झारखंड के कई जिलों के लिए आतंक का पर्याय बना पीएलएफआई का जोनल कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुलतान को रांची जिले की पुलिस ने लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। कृष्णा यादव लोहरदगा-रांची, खूंटी, लातेहार जिले की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। इन जिलों के कई कांडों में उग्रवादी कृष्णा यादव वांछित था। पीएलएफआई कमांडर कृष्णा यादव के विरुद्ध रांची जिले के चान्हों, खलारी, मैक्लुसकीगंज थाना, लोहरदगा जिले के कुडू, कैरो, भंडरा, लातेहार जिले के चंदवा, बालूमाथ में कई कांड दर्ज हैं।

रांची के हिंदपीढ़ी की लड़कियों ने पुलिस और कांग्रेस नेताओं को खूब छकाया, मर्जी से ‘बॉयफ्रेंड’ के साथ भागी थीं कर्नाटक, कल होगी वापसी

PLFI के जोनल कमांडर कृष्णा को कई जिले की पुलिस गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। कृष्णा यादव उर्फ सुलतान पर लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में बढ़ई मिस्त्री की हत्या, कुडू के मकांदू गांव स्थित क्रेशर में तोड़फोड़, आगजनी व फायरिंग, कैरो और भंडरा थाना क्षेत्र के सीमाने पर नहर मरम्मत योजना में दहशत फैलाने सहित कई कांडों में पुलिस को तलाश थी। कृष्णा यादव को रांची जिले के चान्हो, खलारी और मैक्लुस्कीगंज की पुलिस ने कुडू थाना क्षेत्र के कुडू धोबी टोला के समीप उसके घर से गिरफ्तार कर रांची ले गई। कृष्णा यादव के पास से पुलिस ने एक कार्बाइन और देशी पिस्टल भी बरामद किया है। हालांकि पीएलएफआई का जोनल कमांडर कृष्णा यादव गिरफ्तार के मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी नहीं कह रहा है। सूत्रों का कहना है कि पीएलएफआई का जोनल कमांडर कृष्णा यादव कुडू धोबी टोला के समीप अपने घर पर था। इसी दौरान पुलिस की तकनीकी टीम ने मोबाइल लोकेशन से उसके घर तक पहुंचकर गई। जिसके बाद छापेमार कर कृष्णा को उसके घर से गिरफ्तार कर रांची लेकर चली गई है। इधर उग्रवादी कृष्णा की गिरफ्तारी से लोहरदगा के साथ-साथ झारखंड राज्य के आधा दर्जन जिले की पुलिस ने राहत की सांस ली है।

See also  Live Uudate: ऑपरेशन सिंदूर पर तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस, IC-184,पुलवामा अटैक में शामिल आतंकी समेत 100 से अधिक टेररिस्ट हुए ढेर

NH कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग करने के मामले में लातेहार पुलिस को बड़ी कामयाबी, राहुल सिंह गैंग के 7 गुर्गे गिरफ्तार

1200 675 23331664 204 23331664 1736951639929

रांची समेत चार जिलों के कोयला क्षेत्र में सक्रिय कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान को पुलिस ने इससे पहले 30 नवंबर 2021 को लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उस समय कृष्णा को बालूमाथ थाने ने दो दिनों के रिमांड पर लिया था और उस दौरान 12 सुरक्षाकर्मी को चकमा देकर कृष्णा यादव फरार हो गया था। चार साल बाद जब एक बार फिर कृष्णा यादव को पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी पाई है तो परिजन मनोज यादव ने आरोप लगा रहे है कि कृष्णा यादव कुडू थाने की गिरफ्त में है वो सरेंडर करने आया था लेकिन पुलिस उसको लेकर कोई जानकारी नहीं दे रही है, पुलिस उसे जेल भेजे, उन्हे आशंका है कि कृष्णा यादव का पुलिस इंकाउंटर कर सकती है उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई जा रही है।

See also  धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथिः राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समाधि स्थल जाकर दी श्रद्धांजलि
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now