- Advertisement -

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जतरा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण, कई राज्यों के जनजातीय समुदायों के लोग प्रस्तुत करेंगे कार्यक्रम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 25, 2024

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राष्ट्रीय जतरा समिति के सदस्यों ने मुलाकात कर उन्हे जतरा महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होने मुख्यमंत्री को 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच मोरहाबादी मैदान में होने वाले दो दिवसीय जतरा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

jatra
उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस महोत्सव में झारखंड के अलावा अन्य पड़ोसी राज्यों के जनजातीय समुदायों के कलाकारों द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में समिति के अध्यक्ष अंतू तिर्की, महासचिव नीलम बिरुली और राधा हेंब्रम, सूरज टोप्पो, नरेश पाहन, अमित मुंडा, निरंजना हेरेंज टोप्पो, मोहन तिर्की, मिथिलेश कुमार, सुरेश मिर्धा, नारायण साहू, डब्लू मुंडा, विक्की करमाली औऱ राजकिशोर साहू मौजूद थे।

See also  Hemant Soren की गिरफ्तारी में राजभवन की भूमिका संदिग्ध, Kalpana Soren का आरोप-अरेस्ट बाद हो गये थे पूर्व सीएम ट्रेसलेस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now