- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

खूंटी में PLFI उग्रवादियों का तांडव, निर्माण कार्य में लगी मशीन में लगाई आग, कई राउंड फायरिंग

खूंटीः गुरुवार देर रात खूंटी कर्रा में पीएलएफआई उग्रवादियों ने जमकर तांडव मचाया। हथियारबंद उग्रवादियों ने निर्माण कार्य में लगे मशीन में आग लगा दी और जमकर कई राउंड फायरिंग की। हालांकि मशीन पूरे तरह से जल नहीं पाई।

WhatsApp Image 2026 05 01 at 9.37.08 AM 1
रेलवे ठेकेदार को बनाया निशाना, काम बंद करने की धमकी
घटना स्थल से पीएलएफआई के नाम का पर्चा भी बरामद हुआ है। इसमें संगठन के अमृत होरो ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि बिना बात किए काम कराए जाने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

IMG 20260501 WA0009 256x300 1

पर्चे में चेतावनी दी गई है कि जब तक संगठन के साथ बातचीत नहीं होगी, तब तक काम बंद रहेगा। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।यह घटना धुर्वा-कर्रा रोड स्थित कुलहुट्टू में रेलवे ठेकेदार के प्लांट में हुई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

See also  निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को बड़ी राहत, ACB कोर्ट ने दी डिफॉल्ट बेल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now