सादे लिबास में पुलिस कर रही है पूजा पंडालों की निगहबानी, लातेहार SP कुमार गौरव खुद कर रहे हैं दुर्गा पूजा और दशहरा में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी

सादे लिबास में पुलिस कर रही है पूजा पंडालों की निगहबानी, लातेहार SP कुमार गौरव खुद कर रहे हैं दुर्गा पूजा और दशहरा में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी

लातेहार: एसपी कुमार गौरव ने दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था कर रखी है। एसपी के निर्देश पर जिले के सभी पूजा पंडाल तथा उसके आसपास के इलाकों में सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात हैं। यदि कोई असामाजिक तत्व हुड़दंग करने का ख्याल भी मन में लाया तो उसका ऐसा हाल होगा, जिसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। एसपी कुमार गौरव लगातार जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न प्रखंडों और थाना क्षेत्र का निरीक्षण भी कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी ले रहे हैं। एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिया है कि अपने ड्यूटी के दौरान निर्धारित स्थल पर तैनात रहें और ऐसी व्यवस्था बनाएं ताकि आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। वहीं जो लोग सामाजिक सौहार्द में व्यवधान डालने का प्रयास करें, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी करें।

Lohardaga पुलिस लाइन में दुर्गा पूजा पर दिखा सौहार्द का अनोखा संगम ,शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना में धर्मों के बंधन टूटे

सीसीटीवी और ड्रोन से भी रखी जा रही है नजर

लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी और ड्रोन की मदद से भी पूजा पंडाल तथा उसके आसपास के इलाके में नजर रखी जा रही है। इसके अलावा जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस की कड़ी नजर है। एसपी ने लोगों से अपील किया है कि किसी भी प्रकार के अफवाह के चक्कर में ना पड़े। यदि किसी भी प्रकार की कोई सूचना हो तो संबंधित थाना के पुलिस अधिकारियों , कंट्रोल रूम या फिर सीधे उन्हें भी फोन कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी किसी भी प्रकार विवादित पोस्ट ना करें। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की साइबर सेल अपनी नजर बनाए हुए हैं।

रांची में दुर्गा पूजा की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, SSP राकेश रंजन ने देर रात किया पंडालों का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now