दरभंगा में गर्ल्स हॉस्टल के अंदर PG छात्रा ने किया सुसाइड, कान में हेडफोन लगे होने से बढ़ा रहस्य

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 21, 2026

दरभंगा में गर्ल्स हॉस्टल के अंदर PG छात्रा ने किया सुसाइड, कान में हेडफोन लगे होने से बढ़ा रहस्य

दरभंगाः यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल के अंदर बंद कमरे में छात्रा का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ शव को फंदे से उतारा और तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए DMCH अस्पताल भेजा। इससे पहले पुलिस ने मौके पर फोरेंसिंक टीम को भी बुलाया और सभी प्रकार के साक्ष्य मौके से जुटाए।
मृतिका की पहचान निधि कुमारी की रूप में की गई है और दरभंगा के ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के PG की छात्रा थी। निधि कुमारी बगल के एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में रह कर अपनी पढ़ाई कर रही थी। बताया जाता है कि कमरे के अंदर निधि का शव एक दुपट्टे से पंखे के फंदे पर लटका था। निधि के कान में हेडफोन लगे थे और सामने मोबाइल भी था। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि निधि आत्महत्या करने से पहले या आत्महत्या के समय किसी से बात कर रही थी।
जांच में जुटी पुलिस 
शायद उसी व्यक्ति ने डायल 112 को घटना की सूचना दी। इसके बाद यूनिवर्सिटी थाना को इसकी जानकारी मिली और तत्काल यूनिवर्सिटी थाना के SHO सुधीर कुमार खुद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे व कमरे को तोड़ छात्रा का शव निकाला। पुलिस भी फिलहाल पहली नजर में इस घटना को आत्महत्या मान रही है। हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतिका के फोन को भी जब्त कर लिया गया है। फोन कॉल डिटेल के जांच के बाद ही कुछ तथ्य और सबूत पुलिस को मिलने की संभावना है। विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। क्योंकि शव बंद कमरे में मिला है। पुलिस ने कमरे को तोड़ शव को बरामद किया है। मृतक छात्रा की पहचान कर ली गई है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

See also  BJP के परिर्वतन महासभा में PM मोदी का राज्य सरकार पर बड़ा हमला, कहा- ये रोटी, बेटी और माटी बचाने की लड़ाई है
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now