अमृतसर में लोगों को घर के अंदर रहने का निर्देश, खिड़कियों से दूर और लाइट बंद, जम्मू में सायरन की आवाज के बाद पूर्ण ब्लैकआउट 

अमृतसर में लोगों को घर के अंदर रहने का निर्देश, खिड़कियों से दूर और लाइट बंद, जम्मू में सायरन की आवाज के बाद पूर्ण ब्लैकआउट 

डेस्कः भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव और पाकिस्तान द्वारा भारत के भीतर किये जा रहे हमले की नाकाम कोशिश को देखते हुए अमृतसर में जिला प्रशासन ने लोगों को घर के अंदर रहने का निर्देश दिया है। खिड़कियों को बंद कर, पर्दे खींचने और खिड़कियों से दूर रहने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने कहा है कि मौसम साफ होने तक घर में रहे। हमारे सशस्त्र बल काम पर है, घबराने की जरूरत नहीं है।

पाकिस्तान पर भारत की जवाबी कार्रवाई शुरू, लाहौर,करांची, सियालकोट, इस्लामाबाद में बरसाए गोले
वहीं जम्मू में दूसरी बार सायरन बजा है और पूर्ण ब्लैकआउट लागू किया गया है। गुरूवार शाम से पाकिस्तान भारत पर 12 जगहों पर हमले ही कोशिश कर चुका है जिसे भारत की सेना ने नाकाम कर दिया है। भारतीय सेना पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई कर रही है। भारत ने पाकिस्तान के कई मिसाइल तबाह कर दिये है। पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखते हुए नागरिक कारों को निशाना बनाया गया। इस दौरान गोलियां/नुकीले हथियार भी देखने को मिले।जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कश्मीर से जम्मू निकल गये है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्थिति की समीक्षा बैठक करेंगे।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now