लोहरदगा में बारिश के बाद जलजमाव से लोग परेशान, छात्राओं को हो रही है सबसे ज्यादा परेशानी

लोहरदगा में बारिश के बाद जलजमाव से लोग परेशान, छात्राओं को हो रही है सबसे ज्यादा परेशानी

लोहरदगाः बारिश के मौसम में कई सड़कों की स्थिति खराब हो गई है। लगातार हो रही बारिश से कई जगहों पर जल जमाव की स्थिति बन गई है। सड़क और नाली का फर्क खत्म हो गया है। जल जमाव से सड़क की स्थिति जर्जर हो गई है । सड़कों पर बड़े – बड़े गड्ढे हो गए है। कुछ ऐसी स्थिति लोहरदगा में भी देखने को मिल रही है। लगातार हो रही बारिश से नगर पार्षद के तेगी कूटमु रोड़ की स्थिति खराब हो गई है ।

8 4

श्रावणी मेले के दौरान बासुकीनाथ धाम में रूट लाइन का पंडाल टूटा, 6 श्रद्धालु घायल
बारिश और जल जमाव ने जन जीवन को प्रभावित कर दिया है ।सड़क पर बारिश के पानी और जल जमाव से छात्राओं को सब से ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से गुजरने वाली छात्राएं दूसरे वाहनों का सहारा लेकर इस रास्ते से गुजरती है। वहीं कुछ छात्राएं अपने कपड़े गंदे होने की कीमत पर सड़क से गुजरने को मजबूर हो रही है।

7 5

JJMP सबजोनल कमांडर लवलेश गंझू ने किया सरेंडर, 5 लाख का दिया गया चेक, 50 मामलों में था वांछित
जलजमाव से राहगीरों और छात्रओं की हो रही परेशानी की जानकारी झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य वारिस कुरैशी ने दी है। उन्होने वीडियो के माध्यम से जिले के उपायुक्त से इस सड़क पर हो रहे जलजमाव की स्थिति को जल्द से जल्द खत्म करने का आग्रह किया है ताकि छात्र-छात्राओं और आम लोगों को राहत मिल सके।

1 102 116 7131412

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now