पत्थर माफिया ने पुलिसकर्मियों को पीटा, झड़प में भारी पड़े माफिया पत्थर झारखंड से ओडिशा ले जाने में हुए कामयाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 14, 2023

attack on police

सिमडेगा : पत्थर माफियाओं के बढ़े मनोबल का जीता जागता उदारण सिमडेगा में झारखंड-ओडिशा बॉडर के पास देखने को मिला, जहां कुरडेगा थानाक्षेत्र के कसडेगा के नजदीक पुलिस और खनन माफियाओं के बीच झड़प हुई।
पुलिस के साथ भिड़त में पत्थर माफिया भारी पड़े और तीन पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। दरअसल ओडिशा के बनडेगा का एक पत्थर कारोबारी एक ट्रैक्टर अवैध पत्थर लेकर ओडिशा के तरफ जा रहा था तभी पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस के साथ झड़प में एक एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल एएसआई का नाम दर्योधन उरांव बताया जा रहा है।
घटना के बाद जिले के एसपी सौरभ ने बताया कि कुरडेगा पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया और पिटाई करने वाले ट्रैक्टर मालिक की गिरफ्तारी करने का आदेश दे दिया गया है।

See also  पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला छठा मेडल, अमन सहरावत ने जीता ब्रॉन्ज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now