गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला पटना का खुसरूपुर इलाका, पुलिस ने अपराधी को मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 16, 2025

बिहार के बेगूसराय में एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर शिवदत्त राय को लगी गोली, हथियारों का जखीरा बरामद

पटना पुलिस ने शनिवार की देर रात खुसरूपुर में मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी अपराधी मिथुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे शेख मोहम्मदपुर के सामने फोरलेन सेे दबोचा। वह अपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी की।

जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद गिरफ्तार कर उसे एनएमसीएच में भर्ती कराया। मुठभेड़ के दाैरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

बिहार में सरकार गठन के लिए NDA में बैठकों का दौर, बुधवार को नीतीश कुमार ले सकते हैं शपथ

ग्रामीण एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि हत्या के प्रयास, डकैती, हथियार रखने और लूट सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित मिथुन सालिमपुर के मझौली का रहने वाला है। उस पर झारखंड में भी लूट का केस दर्ज है।

मिथुन पिस्टल लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया था। सूचना पर खुसरूपुर एसएचओ के नेतृत्व में विशेष टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देख उसने गोली चलाई। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है। बता दें कि मिथुन पिछले महीने रामकृष्णानगर थाना के पिपरा में दो सहोदर भाइयों की हत्या में आरोपित है।

See also  पलामू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम स्थगित, जानिये अब कब होगी मईंया सम्मान योजना की लांचिग

कैसे तेजस्वी के इतने करीब आया रमीज नेमत? रोहिणी आचार्य ने क्यों कही चप्पल मारने वाली बात

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now