बिहार में सरकार गठन के लिए NDA में बैठकों का दौर, बुधवार को नीतीश कुमार ले सकते हैं शपथ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 16, 2025

nitish_kumar

एनडीए के सभी 202 विधायक गठबंधन के विधायक दल की समेकित बैठक में नीतीश कुमार को अपना नेता चुनेंगे। इसके बाद 10वीं बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की कमान संभालेंगे। इसके पहले एनडीए के सभी घटक दलों भाजपा, जदयू, हम और रालोमो विधायक दल की बैठक होगी। बुधवार को नई सरकार का शपथग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है।

अलग-अलग होने वाली इन बैठकों में सभी दल जीतकर आए विधायकों के बीच से नेता चुनेंगे। एनडीए सूत्रों के मुताबिक जदयू और भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को होगी। जदयू ने अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को पटना पहुंचने को कहा है। उन्हें रविवार की शाम तक पटना आने के लिए कहा गया है।

सोमवार शाम जदयू विधायक दल की बैठक हो सकती है। पहले इस बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना जाएगा। हम और रालोमो ने रविवार को ही अपने-अपने निर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है।

कैसे तेजस्वी के इतने करीब आया रमीज नेमत? रोहिणी आचार्य ने क्यों कही चप्पल मारने वाली बात

See also  तांत्रिक की बातों में आकर महिला ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट, पिता की मौत में काले जादू का शक

हम विधायकों की बैठक पार्टी के संरक्षण जीतनराम मांझी के आवास 12, एम स्ट्रैंड रोड पर दोपहर 12 बजे से होगी। वहीं, भाजपा रविवार को विधायक दल की बैठक के बारे में निर्णय लेगी। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भाजपा के केन्द्रीय नेताओं की मौजूदगी में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी और इसमें सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पूछे जाने पर इसकी पुष्टि की। डॉ. जायसवाल ने कहा कि एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता का चयन किया जाएगा। इसके पहले एनडीए के सारे घटक दल अपने-अपने नेता का चुनाव करेंगे। इसके बाद एनडीए की संयुक्त बैठक होगी। रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे।

राज्य मंत्रिपरिषद की सोमवार को बैठक होगी। यह मौजूदा नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक है। इसमें मंत्रिपरिषद भंग करने का निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री राजभवन जाकर विधिवत इस्तीफा देंगे। बुधवार को वे 10वीं बार सीएम पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

See also  Republic Day: दिल्ली में जमीन से आसमान तक कड़ा पहरा, सीमाएं सील; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में शानदार कार्यक्रम, हेमंत सोरेन ने बिरसा जयंती पर 9 हजार करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now