पत्नी ने ही की थी पूर्व पंचायत समिति सदस्य की हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश

गुमला : 22 दिसंबर को भरनो थानाक्षेत्र के सुपा गांव में पूर्व पंचायत समिति सदस्य विजय उरांव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी बरदानी उरांव सहित 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों शूटर प्रेट्रोल खरीदने के बहाने विजय उरांव के घर पहुंचे थे और नकाबपोश शूटरों ने गोली मारकर पूर्व पंचायत समिति सदस्य की हत्या कर दी। 23 दिसंबर को इस मामले को लेकर खूब बवाल हुआ था और लोग सड़क पर उतर आये थे। उग्र लोगों ने कई घंटों तक एनएच को जाम कर रखा था।
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की तो उसके शक के दायरे में मृतक की पत्नी आयी। पुलिस के अनुसंधान और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस जांच में ये पता चला कि मृतक की पत्नी ने ही विजय उरांव के हत्या की साजिश अपने प्रेमी दिनेश महतो के साथ मिलकर की थी। पूछताछ में बताया गया कि विजय उरांव को अपनी पत्नी के प्रेम संबंध की जानकारी हो गई थी उसने दिनेश महतो को जान से मारने की धमकी भी दी थी। लेकिन इसी बीच मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी दिनेश महतो ने साजिश रचकर विजय उरांव की हत्या कर दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now