Tejashwi Yadav के एक वोटर कार्ड को पटना SDO ने बताया फर्जी, कहा-ये अपराध है,16 अगस्त तक करें जमा

Tejashwi Yadav के एक वोटर कार्ड को पटना SDO ने बताया फर्जी, कहा-ये अपराध है,16 अगस्त तक करें जमा

पटनाः बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 2 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिस ईपिक नंबर को दिखा कर वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने का दावा किया था। उस ईपिक नंबर- RAB2916120 को पटना के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी ने फर्जी बताया है और अपराध करार दिया है। 16 अगस्त शाम 5 बजे क फर्जी वोटर आईडी जमा करने का आदेश दिया है।

निशिकांत दुबे उनके बेटे कनिष्ककांत और मनोज तिवारी के खिलाफ FIR, पाबंदी के बावजूद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में VVIP दर्शन करने का मामला
पटना के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी ने तेजस्वी यादव को भेजे गए नोटिस में कहा कि जांच में पाया गया है कि आपना नाम मतदान केंद्र संख्या- 204, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन क्रंमाक-416 पर ईपिक संख्या-RAB0456228 से अंकित है। 2015 और 2020 के नामांकन पत्र में दायर शपथ पत्र में आपके द्वारा ईपिक संख्या- RAB0456228 अंकित किया गया था।

 

तस्वीरें: नेमरा में धनरोपनी के बहाने हेमंत ने किसानों से किया सीधा संवाद, हर मुश्किल में दिया साथ खड़े होने का वचन
गहन मतदाता परीक्षण में भी बीएलओ के जरिए जो फॉर्म जमा किया गया था। उस गणना प्रपत्र में भी ईपिक संख्या- RAB0456228 ही अंकित है। ऐसे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जो ईपिक नंबर- RAB2916120 आपने दिखाया था। वो चुनाव आयोग द्वारा जारी नहीं किया गया है। जिससे प्रतीत होता है ईपिक कार्ड संख्या- RAB2916120 फर्जी है।

राहुल गांधी से चुनाव आयोग ने मांगा एफिडेविट, कहा-कागज पर साइन करें या मांग लें माफी, कांग्रेस नेता ने दिया ये जवाब
आपको बता दें दो वोटर आईडी रखने के मामले में तेजस्वी यादव को तीसरी बार नोटिस भेजा गया है। इससे पहले बीते 6 अगस्त को पत्र लिखकर 8 अगस्त तक फर्जी वोटर आईडी जमा करने को कहा था। बीते रविवार (2 अगस्त) को पहली बार तेजस्वी को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा था। और अब तीसरी बार शनिवार (8 अगस्त) को पत्र लिखकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताए गए EPIC से संबंधित वोटर आईडी 16 अगस्त तक जमा करने को कहा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now