- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

वाशिंगटन में हवा में टकराए यात्री विमान और सैन्य हेलीकॉप्टर , 60 लोगों की मौत की खबर; मरने वालों में कई एथलीट

वाशिंगटन, डी.सी. में बुधवार रात एक क्षेत्रीय अमेरिकी एयरलाइंस यात्री जेट और एक ब्लैक हॉक सैन्य हेलीकॉप्टर के बीच टकराव हो गया। यह 2009 के बाद अमेरिका में पहली बड़ी व्यावसायिक विमान दुर्घटना है।

इस टकराव में कई लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।  अमेरिकी मीडिया एबीसी न्यूज रे मुकाबिर पोटोमैक नदी से कई शव बरामद किए गए हैं और अब तक कोई जीवित व्यक्ति नहीं मिला है।

घटना रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट के पास हुई, जहां क्षेत्रीय अमेरिकी एयरलाइंस का जेट रनवे 33 पर उतरने की प्रक्रिया में था। अधिकारियों के अनुसार, इसी दौरान यह आर्मी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, इस जेट में 60 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे। यह विमान कैनसस के विचिटा शहर से रवाना हुआ था और कुल 70 यात्रियों तक की क्षमता रखता है।

See also  बिहार में हर 15 दिनों में होगी भूमि सर्वे की समीक्षा,डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने मॉनिटरिंग सेल का किया गठन

कैनसस के सीनेटर जैरी मोरान ने गुरुवार सुबह प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “मैं इस फ्लाइट को जानता हूं। मैंने कई बार इस पर यात्रा की है। मैंने अमेरिकन एयरलाइंस से अनुरोध किया था कि वे डीसीए (वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट) के लिए सीधी, नॉनस्टॉप उड़ान सेवा शुरू करें।”

उन्होंने कहा, “कैनसस और विशेष रूप से विचिटा में, हम उन लोगों को जानते होंगे जो इस उड़ान में सवार थे। उनके परिवार वालों को जानते होंगे। यह हमारे लिए एक व्यक्तिगत नुकसान भी है, साथ ही एक आधिकारिक जवाबदेही भी।”

wasington

ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर में दुर्घटना के समय तीन आर्मी सैनिक सवार थे। आर्मी अधिकारियों ने पुष्टि की कि कोई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हेलीकॉप्टर में मौजूद नहीं था।

ज्वाइंट टास्क फोर्स-नेशनल कैपिटल रीजन की प्रवक्ता हीथर चैरेज़ ने बताया कि ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर एक प्रशिक्षण उड़ान पर था और इसका बेस फोर्ट बेल्वोइर, वर्जीनिया में स्थित था।

एक आर्मी अधिकारी ने कहा, “हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और जैसे ही अधिक जानकारी उपलब्ध होगी, उसे साझा किया जाएगा।”

See also  निलंबित IAS विनय चौबे पर मुकदमे के लिए ACB ने मुख्यमंत्री से मांगी मंजूरी, हजारीबाग जमीन घोटाले में कार्रवाई

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now