पलामू पुलिस ने एक क्विंटल डोडा भूस्सी के साथ दो को पकड़ा, बुंडू से बरेली तक सक्रिय नेटवर्क बेनकाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 2, 2025

पलामू : जिला पुलिस ने डोडा भूस्सी तस्करी के उस सक्रिय रूट पर एक बार फिर चोट की है, जो रांची के बुंडू से शुरू होकर सीधे बरेली तक जुड़ता है। जिले के सदर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 1 क्विंटल 1 किलो 870 ग्राम डोडा भूस्सी बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामदगी ने स्पष्ट कर दिया है कि इस रास्ते से संचालित नेटवर्क अब संगठित रूप ले चुका है। उपरोक्त जानकारी मीडिया से बातचीत करते हुए पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने दी। उन्होंने बताया कि पलामू यह तीसरी घटना है जिसमें पलामू से डोडा भूस्सी तस्करी का तार सीधे बरेली से जुड़ा पाया गया है। इससे पहले लेस्लीगंज और पिपरा थाना क्षेत्रों में ऐसे मामले पकड़े गए हैं। लगातार सामने आ रहे मामलों से संकेत मिलता है कि बरेली सप्लाई चेन अब संगठित रूप ले चुकी है और कैरियर अलग-अलग जिलों से भर्ती किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी बरेली थाना क्षेत्र के पुराना शहर एजाज नगर गोट्टिया निवासी मोहम्मद चांद (23 वर्ष ) और जीशान (30 वर्ष ) सिर्फ कैरियर के रूप में काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, चांद के कुछ रिश्तेदार पहले से इस अवैध धंधे से जुड़े हैं। दोनों की भूमिका केवल माल लाने और पहुंचाने तक सीमित रही। पहली बार पकड़े जाने के कारण इनका कोई पुराना आपराधिक रिकार्ड नहीं है। मामले में सदर थाना कांड संख्या 133/25 दर्ज कर दोनों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 15/22 के तहत जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन, सअनि सुजीत कुमार पांडेय, सअनि पंकज कुमार तिवारी, आरक्षी बचन राम, बिनय कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश भगत और चालक आरक्षी रामाशीष सिंह शामिल थे।

See also  कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा, विवादों के बीच लिया बड़ा फैसला

WhatsApp Image 2025 12 02 at 15.58.54 16b4b398

रांची-मुंबई के 15 ठिकानों पर ED की छापेमारी, चर्चित CA नरेश केजरीवाल FEMA के तहत कार्रवाई

1500 में खरीदकर 8000 में बिक्री, एक क्विंटल में लाखों का खेल
गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे बुंडू थाना क्षेत्र के चक गांव से डोडा भूस्सी 1400–1500 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदते थे। बरेली पहुंचने पर यही माल 7000–8000 रुपये प्रति किलो तक बिक जाता है। होटल, ढाबों और घरेलू उपयोग में इसके बढ़ते इस्तेमाल के कारण बरेली में इसकी मांग लगातार ऊंची रहती है, जिससे तस्करी का यह नेटवर्क सक्रिय बना हुआ है

WhatsApp Image 2025 12 02 at 15.59.29 4cc90b65

झांगुर गुट के सुप्रीमो रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, पूर्व सुप्रीमो को मारकर खुद बना था सर्वेसर्वा

इंटेलिजेंस इनपुट पर चला अभियान, ढाबा के पास रोकी गई कार
एक दिसंबर की दोपहर एसपी रीष्मा रमेशन को गुप्त सूचना मिली कि डोडा भूस्सी से लदी यूपी नंबर की अर्टिगा कार पांकी रोड की ओर से पंडवा मोड़ की तरफ जा रही है। निर्देश पर सदर थाना प्रभारी लालजी ने सिंगरा कला स्थित घर-आंगन ढाबा के पास चेकिंग अभियान शुरू कराया। कुछ ही देर में यूपी 25 डीवाई 0589 नंबर की कार रोकी गई। बोरे खोलते ही पुलिस की पुष्टि हो गई। कार में चार बोरा में एक क्विंटल एक किलो 870 ग्राम डोडा भूस्सी लदा था। कार के साथ तीन स्मार्टफोन भी जब्त किए गए।

See also  पलामू में महादेव ऐप जैसा बड़ा बेटिंग नेटवर्क बेनकाब, दुबई से संचालित 40 हजार करोड़ का साम्राज्य, 7 गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now