- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Palamu में वोटिंग से चार दिन पहले वोट बहिष्कार का एलान, बूथ बदलकर कर 12 किलोमीटर दूर किये जाने से ग्रामीण नाराज

Palamu में वोटिंग से चार दिन पहले वोट बष्किार का एलान, बूथ बदलकर कर 12 किलोमीटर दूर किये जाने से ग्रामीण नाराज

पलामू: 13 मई को झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग होनी है। इससे पहले पलामू में ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का एलान कर दिया है। हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के सुदूर जंगलों और पहाड़ों के बीच स्थित बूथ संख्या 229 उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहबंधा को बूथ संख्या 231 उत्क्रमित उच्च विद्यालय महुदंड दक्षिणी भाग स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे लोहबंधा नासोजमालपुर, नैया के तीन गांवों के वोटर नाराज हो गये है। मतदाताओं ने मूल मतदान केंद्र संख्या 229 उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहबंधा को बदलने पर जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की है।

यहां के वोटरों का कहना है कि परिवर्तित बूथ संख्या 229 उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहबंधा से बूथ संख्या 231 उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुदंड दक्षिणी भाग 12 किलोमीटर की दूरी पर है। इतनी दूरी तय करके वोट करने जाना असंभवन है। यहां के वोटरों का कहना है कि वो सभा 1998-99 से ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहबंधा में वोटिंग करते आ रहे है। अगर उनको बूथ संख्या 229 में वोट डालने की सुविधा नहीं मिलेगी तो वो सभी वोट बहिष्कार करने को मजबूर हो जाएंगे। बूथ संख्या 229 में कुल मतदाताओं की संख्या 801 है जिसमें 429 पुरूष और 372 महिलाएं है।

See also  हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने रामनवमी पर तपोवन मंदिर में की पूजा अर्चना, शोभायात्रा में 1728 अखाड़े होंगे शामिल

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों पहले कि जिले की एसपी रिष्मा रमेशन, हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो, हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार ने बूथ संख्या 229 का निरीक्षण किया था। उन सभी को मतदाताओं की समस्याओं को लेकर जानकारी दी गई थी फिर भी किसी तरह को कोई पहल नहीं हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now