पलामू में ग्रामीण डॉक्टर और ठेकेदार पर TPC उग्रवादियों ने की फायरिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 11, 2024

गुमला में पॉलिटेक्निक के पास फोरलेन सड़क निर्माण स्थल पर गोलीबारी, राहुल सिंह गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

पलामू : जिले के नौडीहा बाजार थानाक्षेत्र के सरईडीह बाजार में एक ग्रामीण चिकित्सक को टीपीसी उग्रवादियों ने निशाना बनाया है। एक दुकान के बाहर बैठे ग्रामीण चिकित्सक और ठेकेदारी करने वाले मनोज कुमार पर उग्रवादियों ने दो गोली चलाई है। घटना में मनोज बाल बाल बचे है।
बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार दो उग्रवादियों ने मनोज को निशाना बनाते हुए उसपर फायरिंग की। हालांकि गोली उन्हे नहीं लगी लेकिन भागने के दौरान गिरने से उन्हे चोट लग गई है। बताया जा रहा है कि गांव में झोलाछाप डॉक्टर और ठेकेदारी करने की वजह से मनोज टीपीसी के निशाने पर थे और उनसे लगातार लेवी मांगी जा रही थी। लेवी नहीं देने की वजह से उनको टारगेट किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

See also  भारत ने घर में घुसकर मारा, शुक्र करो फौज पर हमला नहीं किया, पाकिस्तानी नागरिक ने सरकार और सेना की खोल दी पोल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now