पाकिस्तानी सांसद ने अपने प्रधानमंत्री को कहा बुजदिल, बोले- मोदी का नाम लेने से डरते है..

पाकिस्तानी सांसद ने अपने प्रधानमंत्री को कहा बुजदिल, बोले- मोदी का नाम लेने से डरते है..

डेस्कः पाकिस्तान और भारत के बीच तनातनी के दौरान पाकिस्तान से एक और सांसद का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो अपने देश के प्रधानमंत्री को बुजदिल कहता हुआ नजर आ रहा है। गुरूवार को पाकिस्तान के एक सांसद का वीडियो सामने आया था जिसमें वो संसद के अंदर रोता नजर आया था और अब पाकिस्तान का सांसद अपने प्रधानमंत्री को संसद के अंदर बुजदिल कह रहा है।

भारत के एयरस्ट्राइक के बाद संसद में रोने लगे पाकिस्तान के सांसद, कहा-‘हम बड़े गुनहगार है,अल्लाह हिफाजत करें’
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से किये जा रहे एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट है। उसी बौखलाहट में पाकिस्तान ने गुरूवार की रात भारत के जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में कई ड्राने अटैक किये जो कि भारतीय सेना ने असफल कर दिया। इसी बीच पाकिस्तान के सांसद शाहिद अहमद ने टीपू सुल्तान का जिक्र करते हुए अपने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की तुलना गीदड़ से कर दी।

पाकिस्तान के ओकारा में ड्रोन से हमला, BSF ने बॉडर पर घुसपैठ की कोशिश कर दी नाकाम, 7 घुसपैठिये ढ़ेर
शाहिद अहमद ने कहा,’अगर एक लश्कर का सरदार यदि शेर हो और उसकी सेना में गीदड़ हों तो भी वे शेर की तरह जंग लड़ते हैं। लेकिन नेतृत्व यदि गीदड़ के हाथ में तो शेरों का भी दम कम हो जाता है। जब आपका नेता और वजीर-ए-आजम यानी प्रधानमंत्री बुजदिल हो तो आप अवाम को क्या पैगाम देंगे। ऐसा नेता हमारे पास है, जो नरेंद्र मोदी का नाम तक नहीं लेता। इसमें भी डरता है।’ उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ ने तो अपने भाषण में नरेंद्र मोदी का नाम तक नहीं लिया। इनके कारोबारी ताल्लुक हैं। ये उनका नाम तक नहीं ले सकते। नवाज शरीफ का तो भारत पर एक बयान तक नहीं आया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now