पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की ‘अबीर-गुलाल’ भारत में नहीं होगी रीलिज, पुलवामा टेरर अटैक के बाद I&B का फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 24, 2025

abir gulal

नई दिल्ली: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की मूवी ‘अबीर गुलाल’ को भारत में रीलिज नहीं होने दिया जाएगा । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अभिनीत फिल्म अबीर गुलाल को भारत में रिलीज़ की अनुमति नहीं दी जाएगी।

MNS के सिनेमा विंग के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने के खिलाफ है। उन्होंने कहा, “हम इस फिल्म और पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध करते आ रहे हैं और करते रहेंगे। ऐसे किसी भी फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज़ नहीं होने देंगे। अगर हिम्मत है तो फिल्म को रिलीज़ करके दिखाओ। हम चुनौती देते हैं।”

वहीं शिवसेना नेता संजय निरुपम ने भी फिल्म का विरोध करते हुए कहा कि भारत में पाकिस्तान को लेकर नकारात्मक भावनाएं हैं और पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में लोकप्रियता नहीं मिलती। उन्होंने कहा, “जब भी कोई पाकिस्तानी फिल्म या कलाकार भारत में आते हैं, जनता का रुझान नहीं रहता। कुछ लोग जिज्ञासावश देख सकते हैं, लेकिन वे यहां बड़ी सफलता नहीं पा सकते।”

अबीर गुलाल से फवाद खान करीब 9 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल 2016 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म में वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन आरती एस. बगड़ी ने किया है। यह फिल्म 9 मई 2025 को रिलीज़ होने वाली थी।

See also  झारखंड में शर्मनाक घटनाः पिता ने दोस्त के साथ मिलकर किया बेटी का गैंगरेप

हालांकि बॉम्बे हाई कोर्ट ने अक्टूबर 2023 में पाकिस्तानी कलाकारों पर अनौपचारिक बैन को हटाया था, लेकिन राजनीतिक दलों का विरोध अब भी बरकरार है। केंद्र सरकार की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now