डेस्कः पाकिस्तान के शहबाज सरकार ने टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा फैसला किया है। ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मंजूरी दे दी है।हालांकि, इस मंजूरी के साथ सरकार ने एक अहम शर्त भी रखी है।पाकिस्तानी सरकार के आधिकारिक X हैंडल से ट्वीट करके इस बात की घोषणा की गई है।सरकारी आदेश के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में हिस्सा नहीं लेगी।यानी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी तो होगी, लेकिन बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबला नहीं खेला जाएगा।
#ICCT20WORLDCUP | Pakistan will not play the match against India on February 15th, tweets Government of Pakistan pic.twitter.com/4dUN9Xi1EE
— ANI (@ANI) February 1, 2026
ईशान किशन ने टी-20 पर लगाया पहला शतक, भारत ने भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से हराया
गवर्नमेंट ऑफ पाकिस्तान के आधिकारिक X हैंडल से ट्वीट करके इस बात की घोषणा की गई है।इसमें कहा गया, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मंजूरी देती है, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच नहीं खेलेगी।' माना जा रहा है कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने की रणनीति का हिस्सा है। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईसीसी पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया था और कहा था कि संस्था बीसीसीआई के प्रभाव में काम कर रही है।
यह घोषणा उस अहम बैठक के कुछ ही मिनटों बाद आई, जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और मोहसिन नकवी के बीच हुई थी। इससे पहले भी नक़वी प्रधानमंत्री से मुलाकात कर चुके थे और कहा था कि टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर अंतिम फैसला 30 जनवरी या 2 फरवरी तक आ जाएगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने इस 20 टीमों वाले मेगा टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी पर दोबारा विचार तब शुरू किया, जब आईसीसी ने पिछले महीने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने का ऐलान किया।यह फैसला बांग्लादेश के भारत दौरे से इनकार करने के बाद लिया गया था।








