- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

ईशान किशन ने टी-20 पर लगाया पहला शतक, भारत ने भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से हराया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 31, 2026

ईशान किशन ने टी-20 पर लगाया पहला शतक, भारत बड़े स्कोर की ओर

डेस्कः तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहे सीरीज के आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और इस मैच में ईशान किशन और सूर्य कुमार यादव का बल्ला खूब चला। झारखंड क्रिकेट टीम के कप्तान ईशान किशन ने टी-20 में अपना पहला शतक बनाया और 103 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं कप्तान सूर्य कुमार यादव ने मैच में अर्द्धशतक बनाया।भारत ने 46 रनों से बेहतरीन जीत हासिल की।

एमएस धोनी बनेंगे झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर, MOU पर जल्द होगा हस्ताक्षर

सूर्य कुमार यादव के बाद बल्लेबाजी करने आये ऑलराउंर हार्दिक पांडया ने भी खूब तुफानी बल्लेबाजी की और 42 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 272 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। ईशान किशन ने 43 गेंदों में 103 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली।हार्दिक पंड्या ने 17 गेंदों में 42 रन बनाए। दुबे ने 2 गेंदों में नाबाद 7 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवरों में 225 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट झटके।इस जीत के साथ ही भारत ने टी20 सीरीज पर 4-1 से कब्जा किया। यह टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत का आखिरी मुकाबला है। 7 फरवरी से वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है और टीम इंडिया 7 को यूएसए के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत जीत के साथ वर्ल्ड कप में प्रवेश करना चाहेगा।

See also  संजू सैमसन का करियर खत्म करना चाहते हैं गौतम गंभीर? बैटिंग नहीं कराने पर उठ रहे हैं सोशल मीडिया पर सवाल

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड प्लेइंग XI: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, बेवन जैकब्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now