पहले वीडियो सांग लांच किया फिर पहुंची ED दफ्तर, कहा- लोकसभा का मिल रहा था टिकट समन की वजह से नहीं लड़ा चुनाव

रांची : बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद सोमवार दोपहर रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंची। ईडी ऑफिस आने से पहले अंबा ने रांची प्रेस क्लब में सरहुल को लेकर बनाये गये अपने वीडियो सांग को लांच किया। ईडी के सामने पेश होने से पहले अंबा द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की बात सामने आने के बाद कई तरह के कयास लगाये जाने लगा, मीडिया के अंदर इस बात की चर्चा होने लगी कि आखिरकार अंबा ईडी ऑफिस जाने से पहले प्रेस कांफ्रेंस क्यों कर रही है, लेकिन जब उन्होने अपने वीडियो सांग को रिलीज किया तो सारे कयास धरे के धरे रह गये।
मीडिया ने जब उनसे सवाल किया कि उन्होने वीडियो रिलीज के लिए इस समय को क्यों चुना तो अंबा ने कहा कि ईडी ऑफिस जा रहे थे इसलिए सोचा सरहुल अगले एक दो दिन में है सांग रिलीज कर दिया जाए, न जाने आगे क्या होगा। इसके बाद अंबा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सबको पता है कि मुझे कांग्रेस से लोकसभा का टिकट दिया जा रहा था लेकिन ईडी की छापेमारी और समन की वजह से मैने मना कर दिया।
12 मार्च को ईडी की टीम ने अंबा प्रसाद के नजरदीकियों के 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी, इस दौरान ईडी की टीम को कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिली थी। बालू के अवैध खनन, लेवी और जबरन जमीन कब्जा को लेकर मिले दस्तावेज के आधार पर भी पूछताछ के लिए अंबा को 4 अप्रैल को बुलाया गया था, लेकिन ईडी के समन पर वो 4 अप्रैल को पेश नहीं हुई इसलिए आठ अप्रैल को वो ईडी दफ्तर पहुंची है जहां ईडी के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे है। इससे पहले ईडी के अधिकारियों ने अंबा प्रसाद के पिता योगेंद्र साव से 3 अप्रैल को छापेमारी के दौरान मिले कागजात के आधार पर पूछताछ की थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now