पहलगाम Update: क्रास फायरिंग में शहीद जे अली शेख को श्रद्धांजलि, दिल्ली में दुकानें बंद, सीमा पर फायरिंग

ई दिल्लीः पहलगाम टेरर अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ चुका है। दोनों ओर से क्रास फायरिंग की घटना बढ़ चुकी है ।  

सेना का संयुक्त तलाशी अभियान

जम्मू और कश्मीर में  आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बांदीपुरा के कोलनार अजस इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। संपर्क स्थापित किया गया और गोलीबारी शुरू हुई।

 

सेना प्रमुख का कश्मीर दौरा

 इधर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर में हालात का जायजा लेंगे और टॉप कमांडर से रणनीति पर चर्चा करेंगे ।उनके कश्मीर घाटी में तैनात वरिष्ठ सेना कमांडरों के साथ-साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, जनरल द्विवेदी घाटी में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे, साथ ही नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान सेना द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन करने के प्रयासों का भी जायज़ा लेंगे।

भारत ने बताया सिंधु जल संधि तोड़ने की वजह

भारत ने  को पाकिस्तान को सूचित किया कि उसने सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने इस संधि की शर्तों का उल्लंघन किया है।

जल संसाधन सचिव देबाश्री मुखर्जी ने पाकिस्तान के उनके समकक्ष सैयद अली मुर्तज़ा को संबोधित पत्र में कहा कि पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर को निशाना बनाकर की जा रही सतत सीमा पार आतंकवाद, भारत के सिंधु जल संधि के अंतर्गत अधिकारों में बाधा डालती है।

पाकिस्तान आतंक को दे रहा है बढ़ावा

पत्र में लिखा गया, “किसी संधि का ईमानदारी से पालन करना उसकी मूल भावना होती है। लेकिन इसके विपरीत, हमें पाकिस्तान द्वारा भारतीय संघ राज्य क्षेत्र जम्मू-कश्मीर को निशाना बनाकर लगातार सीमा पार आतंकवाद देखने को मिल रहा है।”

दिल्ली के बाज़ार बंद

पहलगाम में आतंकी घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली के सभी बाजारों ने बंद की अपील की है जिेसके बाद दिल्ली के सभी दुकानें बंद है । हाल के वर्षों में ऐसा पहली बार है की पूरी दिल्ली के बाज़ार बंद है ।

कश्मीरी पंडितों की माँग

कश्मीरी पंडितों ने भारत सरकार से मांग की है कि वो जम्मू-कश्मीर में यात्रा के लिए एडवाजरी जारी करें ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now