पहलगाम टेरर अटैक: सामने आई एक आतंकी की तस्वीर, गृह मंत्री अमित शाह ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी

pahalagam terrorist picture

पहलगाम टेरर अटैक में आतंकी की पहली तस्वीर आई है । एक आतंक की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की गई है । देख कर लग रहा है कि आतंकी के हाथ में हथियार है । टीवी मीडिया के मुताबिक आतंकवादियों की संख्या 6-7 थी और ये लोग कश्मीरी भाषा नहीं बल्कि पंजाबी और उर्दू बोल रहे थे। एक लावारिस बाइक भी पहलगाम में मिली है जिस पर कोई नंबर प्लेट नहीं है । माना जा रहा है कि आतंकी इसी बाइक से आए थे।

Screenshot 2025 04 23 at 10.50.38 AM scaled

WhatsApp Image 2025 04 23 at 10.02.11 6baeb80f

मंगलवार को पहलगाव में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गये और 17 लोग घायल हो गये है।

pm modi hold meeting wit nsa

पीएम मोदी ने की महत्वपूर्ण बैठक

इससे पहरले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम टेरर अटैक की वजह से सउदी अरब के अपने दौरे को अधूरा छोड़ते हुए सुबह-सुबह भारत पहुंचे और एयरपोर्ट पर ही हालात का जायजा लिया । एयरपोर्ट पर हुई इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलहाकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई अधिकारी मौजूद थे । अजीत डोभाल ने हालात की जानकारी दी और जवाबी कार्रवाई के बारे में निर्देश लिए । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी प्रधानमंत्री को ब्रीफ किया ।

इधर जम्मू-कश्मीर में हुए इस आतंकी हमले के बाद स्थानीय राजनीतिक दलों और कारोबारियों ने बंद की अपील की है । सुबह से तमाम शहरों में दुकानें बंद बताई जा रही हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now