By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: पहलगाम टेरर अटैक Live Update: पीएम मोदी सउदी अरब के अधूरे दौरे से लौट रहे हैं, मृतकों की संंख्या 26
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | पहलगाम टेरर अटैक Live Update: पीएम मोदी सउदी अरब के अधूरे दौरे से लौट रहे हैं, मृतकों की संंख्या 26

पहलगाम टेरर अटैक Live Update: पीएम मोदी सउदी अरब के अधूरे दौरे से लौट रहे हैं, मृतकों की संंख्या 26

LiveDainik Desk
April 22, 2025 11:42 PM
By LiveDainik Desk
10 months ago
Share
pehalgam terror attack
SHARE

पहलगामः टेरर अटैक में मृतकों की संख्या 26  पहुंच चुकी है । मरने वाले ज्यादातर ओड़िशा और कर्नाटक के हैं । इटली और इजराल के एक नागरिक की मौत की खबर है । अमित शाह ने श्रीनगर पहुंच कर मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के साथ हाईलेवल मीटिंग की है।  जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि हाल के वर्षों में हुए आतंकी हमलों में येे अटैक सबसे बड़ा है । इस आतंकी हमले में दो विदेशी पर्यटक भी मारे गये है। 

Contents
  • अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों के लिए इमरजेंसी हेल्प डेस्क स्थापित किया
  • 2-3 आतंकवादी थे
  • घु़ड़सवारी कर रहे थे पर्यटक
  • प्रधानमंत्री ने हमले की निंदा की

Pahalgam Terror Attack: 24 घंटे पहले कर्नाटक के मंजूनाथ बना रहे थे रील…आतंकियों ने पत्नी और बेटे के सामने…

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर आतंकवादियों के इस हमले का विरोध किया है ।

- Advertisement -
LD-advertisement

Locals in Pahalgam come out in protest against the heinous massacre of tourists in Baisaran today. #PahalgamTerroristAttack

pic.twitter.com/669iJvnj6J

— Shehla Rashid (@Shehla_Rashid) April 22, 2025

- Advertisement -
royal-soler-new

जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बल आतंकियों की सघन तलाशी कर रहे हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  सउदी अरब यात्रा पर हैं और वहां से उन्होंने फोन कर जरुरी निर्देश दिए है। इधर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला रोती हुई टेरर अटैक की खौफनाक दास्तां बता रही है। वीडियो में ये कहते हुए सुना जा सकता है कि उसके पति भेलपुरी खा रहे थे तभी गोली मार दी । 

अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों के लिए इमरजेंसी हेल्प डेस्क स्थापित किया

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों की मदद के लिए इमरजेंसी हेल्प डेस्क की स्थापना की है। यह सुविधा पुलिस कंट्रोल रूम, अनंतनाग में विशेष रूप से पर्यटकों की सहायता और जानकारी प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।

पर्यटक किसी भी आपात स्थिति, मार्गदर्शन या सहायता के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

📞 संपर्क नंबर:
9596777669
01932-225870

📱 व्हाट्सएप:
9419051940

अनंतनाग पुलिस ने सभी पर्यटकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता या समस्या होने पर बिना झिझक इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। पुलिस का यह प्रयास पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अभी तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पहलगाम के बैसरन इलाके में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य पर्यटक घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घायलों में से दो की हालत गंभीर है।

2-3 आतंकवादी थे

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमें मिली जानकारी के अनुसार 2-3 आतंकवादी बैसरन में आए और पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। शुरुआती रिपोर्ट्स में आठ लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई थी, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।”

“भेलपूरी खाते हुए आतंकी ने पूछा मुस्लिम हो और पति को मार दी गोली”

पहलगाम आतंकी हमले के चश्मदीदों ने बयां किया मंजर
#Pahalgam #PahalgamAttack #JammuAndKashmir pic.twitter.com/59cNvozjBv

— Live Dainik (@Live_Dainik) April 22, 2025

घु़ड़सवारी कर रहे थे पर्यटक

बैसरन एक सुंदर घास का मैदान है जो केवल पैदल ही पहुँचा जा सकता है, और पर्यटन सीजन में यह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला होता है। हमले के तुरंत बाद, पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। साथ ही आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

मेेरे पति भेलपुरी खा रहे थे..तभी गोली मार दी… पहलगाम में पर्यटकों ने बताई आतंकी हमले की खौफनाक दास्तां #Pahalgam pic.twitter.com/vS2abJFJCL

— Live Dainik (@Live_Dainik) April 22, 2025

प्रधानमंत्री ने हमले की निंदा की

यह इस साल का पहला आतंकी हमला है जिसमें पर्यटकों को निशाना बनाया गया है। इससे पहले मई 2024 में भी पहलगाम में ऐसा ही हमला हुआ था, जिसमें दो पर्यटक घायल हुए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले की कड़ी निंदा की और जेद्दाह से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की। शाह जल्द ही श्रीनगर के लिए रवाना हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा:

“मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है। इस घृणित हमले को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनका दुष्ट उद्देश्य कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई अडिग है और और भी मजबूत होगी।”

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और पीपुल्स कांफ्रेंस नेता सज्जाद लोन ने भी इस हमले की निंदा की है।

महबूबा मुफ्ती ने कहा:

“पर्यटकों पर हुआ यह कायरतापूर्ण हमला निंदनीय है। कश्मीर की पहचान मेहमाननवाज़ी रही है, ऐसे हमले दुर्भाग्यपूर्ण हैं। दोषियों को पकड़ने के लिए गहन जांच होनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस सुरक्षा इंतज़ाम किए जाएं।”

वहीं सज्जाद लोन ने हमलावरों को “हमारे भविष्य के दुश्मन” बताते हुए कहा:

“हम कश्मीरी अपने मेहमाननवाज़ स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वर्षों बाद जब पर्यटन ने फिर से गति पकड़ी थी, तब इन आतंकियों ने उम्मीद और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को कुचलने की कोशिश की है। ये हमारे इतिहास, हमारे वर्तमान और हमारे बच्चों के दुश्मन हैं। हमें एकजुट होकर संदेश देना होगा कि आतंक के लिए कोई जगह नहीं है — हम शांति और सम्मान के साथ जीना चाहते हैं।”

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article manjunath rao simoga Pahalgam Terror Attack: 24 घंटे पहले कर्नाटक के मंजूनाथ बना रहे थे रील…आतंकियों ने पत्नी और बेटे के सामने…
Next Article रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस का AC खराब, तीन यात्रियों की तबीयत गर्मी में बिगड़ी, स्टेशन पर किया हंगामा रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस का AC खराब, तीन यात्रियों की तबीयत गर्मी में बिगड़ी, स्टेशन पर किया हंगामा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • भारत-पाकिस्तान के बीच T-20 वर्ल्ड कप मैच होगा! बांग्लादेश को भी नहीं मिलेगी ‘सजा’
  • Watch Video: हाईवे पर कैश वैन पर इस तरह डकैतों ने बोला धावा, हॉलीवुड फिल्मी अंदाज में हुई लूट
  • देखते हैं बुलेट ट्रेन का सपना; गाजियाबाद से दिल्ली पहुंचने में रांची राजधानी को लगे घंटों, बीजेपी के पूर्व सांसद ने निकाला गुस्सा
  • BCCI ने रोहित-कोहली को बी ग्रेड का खिलाड़ी बनाया, गिल-बुमराह को ए ग्रेड में मिली जगह
  • गयाजी में BDO 50 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार,3.5 लाख की रखी थी डिमांड
  • रांची से लापता 11 साल की नेहा टोप्पो का 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पुलिस ने रखा 21000 का इनाम
  • पटना के कंकड़बाग में नगर निगम और पुलिस की टीम पर हमला,अतिक्रमण हटाने के दौरान झड़प,JCB के शीशे तोड़े, 2 घायल
  • बिहार में तीन नाबालिग की नरबलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ा

You Might Also Like

india-pakistan t-20

भारत-पाकिस्तान के बीच T-20 वर्ल्ड कप मैच होगा! बांग्लादेश को भी नहीं मिलेगी ‘सजा’

2 hours ago
south italy robbary

Watch Video: हाईवे पर कैश वैन पर इस तरह डकैतों ने बोला धावा, हॉलीवुड फिल्मी अंदाज में हुई लूट

2 hours ago
Ranchi_rajdhani

देखते हैं बुलेट ट्रेन का सपना; गाजियाबाद से दिल्ली पहुंचने में रांची राजधानी को लगे घंटों, बीजेपी के पूर्व सांसद ने निकाला गुस्सा

2 hours ago
virat kohli rohit sharma 625x300 04 October 25

BCCI ने रोहित-कोहली को बी ग्रेड का खिलाड़ी बनाया, गिल-बुमराह को ए ग्रेड में मिली जगह

2 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?