Pahalgam Terror Attack: 24 घंटे पहले कर्नाटक के मंजूनाथ बना रहे थे रील…आतंकियों ने पत्नी और बेटे के सामने…

manjunath rao simoga

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में कर्नाटक के मंजूनाथ महज 24 घंटे पहले शिकारा पर रील बना रहे थे और कश्मीर की वादियों की तारीफ कर रहे थे लेकिन दूसरे ही दिन जैसे ही पहलगाम पहुंचे तो उनके परिवार पर आतंकियों का कहर टूट गया । कर्नाटक के शिमोगा के रहने वाले मंजूनाथ को आतंकियों ने गोली का शिकार बना लिया । उनकी पत्नी और बेटे के सामने गोली मार दी । 

कर्नाटक के शिमोगा के रहने वाले थे मंजूनाथ

कर्नाटक के शिमोगा के रहने वाले मंजूनाथ राव 19 अप्रैल को अपनी पत्नी और बेटे के साथ पहुंचे थे । उन्हें 24 अप्रैल को वापस आना था। । पहलगाम में पर्यटन के बाद उनके लौटने की योजना थी लेकिन आतंकियों ने मंजूनाथ पर उस वक्त गोलियां बरसानी शुरु कर दीं जब वे घुड़सवारी कर रहे थे ।

शिमोगा प्रशासन को मिली जानकारी

स्थानीय मीडिया की खबर के मुताबिक आतंकी हमले में कर्नाटक के शिवमोग्गा निवासी मंजुनाथ राव (47) की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी पल्लवी और 18 वर्षीय बेटे के साथ जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर थे। उनकी पत्नी और बेटा इस हमले में सुरक्षित हैं।

पत्नी और बेटा लगाते रहे गुहार

शिवमोग्गा जिला प्रशासन को इस घटना की जानकारी मिली है। शिवमोग्गा के एसपी जी.के. मिथुन कुमार ने बताया कि वह और उपायुक्त गुरुदत्त हेगड़े लगातार जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों से संपर्क में हैं।पल्लवी, जो हमले के समय अपने पति और बेटे के साथ मौजूद थीं, ने मीडिया से फोन पर बात करते हुए कहा, “आतंकियों ने मेरे पति को मेरी आंखों के सामने गोली मारी। मैं कुछ नहीं कर सकी। मैंने आतंकियों से कहा कि मुझे भी मार डालो, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।” उन्होंने बताया कि आतंकियों ने उन पर और उनके बेटे पर गोली नहीं चलाई, जबकि दोनों ने उनसे गुहार लगाई थी कि उन्हें भी मार दिया जाए। “मैंने और मेरे बेटे ने उनसे कहा कि हमें भी मार डालो। लेकिन आतंकी ने कहा कि वह ऐसा नहीं करेगा।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now