ओवल टेस्ट: शुभमन गिल ने तोड़ा गावस्कर का 47 साल पुराना रिकॉर्ड, एक सीरीज में बनाए 733 रन

कप्तान शुभमन गिल का एक और शतक, सुनील गावस्कर का 54 साल पुराना रिकार्ड हुआ ध्वस्त

ओवलः ओवल में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल ने सुनील गावस्कर का 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है । गावस्कर के नाम एक श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड था जिसे उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 1978-79 में पांच मैचों में 732 रन बना कर कायम किया था । शुभमन गिल 21 रन बनाकर आउट ुए  

श्रृंखला में  भारत की हार से बचने के लिए यह टेस्ट मैच जीतना जरुरी है । इंग्लैंड पहले ही दो मैच जीत चुकी है जबकि भारत एक मैच ही जीत पाया । चौथा टेस्ट ड्रॉ हो गया था । पांचवें टेस्ट मैच में बारिश ने बाधा पहुंचाई है । इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला सही साबित करते हुए यशस्वी जायसाल और के एल राहुल को सस्ते में आउट कर दिया ।  यशस्वी ने 2 रन और के एल राहुल ने 14 रन बनाए । क्रीज पर साई सुदर्शन और शुभमन गिल हैं । लंच तक भारत का स्कोर  दो विकेट खो कर 72 रन था ।

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now