आर्केस्ट्रा में बार बालाओं का डांस देख रही भीड़ पर गिरा छज्जा, VIDEO सोशल मीडिया में हो रहा है वायरल

आर्केस्ट्रा में बार बालाओं का देख रही भीड़ पर गिरा छज्जा, VIDEO सोशल मीडिया में हो रहा है वायरल

सारण: इसुआपुर मेले में आर्केस्ट्रा के दौरान बार बालाओं का डांस देखते समय भीड़ पर छज्जा गिर गया। मंगलवार की रात हजारों की संख्या में बार बालाओं का डांस देखने पहुंचे लोगों को जगह नहीं मिली तो वो घर की छतों पर बैठकर और खड़े होकर डांस देखने लगे। ऐसे ही टीन शेड पर खड़े होकर बार बालाओं का डांस देख रहे लोग जब झूमने लगे उसी वक्त छज्जा भरभराकर गिर गया।

आदिवासी महिला से चार युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर पीड़ित के बेटे को भेजा
छज्जा गिरने से कई लोग घायल हो गए जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसुआपुर मेले में महावीर अखाड़ा मेले में कार्यक्रम चल रहा था और भोजपुरी गाने में बार बालाएं डांस कर रही थी, उसी वक्त ये हादसा हो गया।घटना अखाड़ा नंबर-एक परसौली के बाबा लालदास मठिया परिसर की है। इस घटना में सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इसुआपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है।अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

See also  हेमंत ने गिरफ्तारी के बाद बदल दी 'INDIA'की फिजा, राहुल-प्रियंका,सोनिया,लालू अखिलेश सबने गिरफ्तारी का विरोध

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now