ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी, पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बीच वायुसेना का बयान, राहुल ने लिखी PM मोदी को चिट्ठी

ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी, पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बीच वायुसेना का बयान, राहुल ने लिखी PM मोदी को चिट्ठी

डेस्कः शनिवार शाम 5 बजे से भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच संघर्षविराम जारी है, हालांकि शनिवार शाम आठ बजे पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर समेत कई जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन पाकिस्तान की ओर से किया गया। इस बीच भारतीय सेना का बयान आया है कि भारत का ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है।

सीजफायर के बाद पाकिस्तान की गोलीबारी में बिहार का जवान शहीद, मोहम्मद इम्तियाज ने साथियों को बचाने में दी जान
सेना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “भारतीय वायुसेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सौंपे गए सभी काम सटीकता और जिम्मेदारी के साथ सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। यह अभियान सोच-समझकर और सावधानी से चलाया गया, जो देश के हितों के अनुसार था। चूंकि यह अभियान अभी जारी है, इसलिए इसकी पूरी जानकारी जल्द ही दी जाएगी.” वायुसेना ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और बिना पुष्टि की जानकारी न फैलाएं।

 

भारत और पाकिस्तान के बीच अचानक कैसे बनी युद्धविराम पर सहमति, जानें इनसाइड स्टोरी
दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के अलावा तीनों सेना के प्रमुखों के साथ बैठक की। वहीं नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर मामले को लेकर विशेष सत्र बुलाने की मांग कर दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now