Operation Sindoor: एयरस्ट्राइक के बाद जम्मू-कश्मीर के स्कूल बंद, इंडिगो और एयरइंडिया ने कैंसिल की कई फ्लाइट

Operation Sindoor: एयरस्ट्राइक के बाद जम्मू-कश्मीर के स्कूल बंद, इंडिगो और एयरइंडिया ने कैंसिल की कई फ्लाइट

डेस्कः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से चलाये जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हो रहे एयरस्ट्रक को देखते हुए एयर इंडिया और इंडिगो ने कई फ्लाइट भी कैंसल कर दिये है।

Operation Sindoor Live: मस्जिद सुभान अल्लाह समेत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानें ध्वस्त; सुबह 10 बजे होगी मीडिया ब्रिफिंग
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 ठिकानों को तबाह कर दिया है। इसकी बौखलाहट में पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर सीजफायर कर उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें तीन भारतीय नागरिक की मौत हो गई। भारतीय सेना पाकिस्तान के इस करतूत का करारा जवाब दे रही है।

पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर फैला रहा अफवाह: 2021 में मोगा के MIG-21 क्रैश को बता दिया राफेल, Sky की पत्रकार ने किया मंत्री को एक्सपोज
एयरस्ट्राइक के बाद बड़ी बातें
* नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही जम्मू में स्कूल और कॉलेज आज (बुधवार, 7 मई) बंद करने का फैसला लिया गया है. जम्मू के साथ ही सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे

* डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर ने बुधवार को कहा कि कश्मीर के तीन जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे. विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा, “मौजूदा स्थिति को देखते हुए बारामूला, कुपवाड़ा और गुरेज में शैक्षणिक संस्थान, स्कूल, कॉलेज आज बंद रहेंगे.”

*एअर इंडिया ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, ‘मौजूदा स्थिति को देखते हुए, एअर इंडिया ने अगले आदेश तक जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए अपनी सभी उड़ानें 7 मई को दोपहर 12 बजे तक रद्द कर दी हैं ।

untitled 1 0

*इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है और यात्रियों को अपनी यात्रा शुरू करने से पहले फ्लाइट के संबंध में जानकारी जुटाने की अपील की है। इंडिगो ने एडवाइजरी जारी कर एक्स पर लिखा, ‘इलाके में हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ और धर्मशाला से आने-जाने वाली हमारी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। बीकानेर से आने-जाने वाली फ्लाइट्स भी मौजूदा हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों से प्रभावित हैं.’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now