बिहार के नालंदा में एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम, सनकी प्रेमी ने हत्या कर शादीशुदा प्रेमिका के शव को दफनाया

बिहार के नालंदा में एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम, सनकी प्रेमी ने हत्या कर शादीशुदा प्रेमिका के शव को दफनाया

डेस्कः बिहार के नालंदा में एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम देखने को मिला है।बिहार थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह इलाके में सनकी प्रेमी ने एक तरफ प्यार में एक विवाहित महिला की हत्या कर शव को दफना दिया। मृतका की पहचान मखदूम बाग निवासी मोहम्मद फैजल खान की 22 वर्षीय पत्नी सोनम उर्फ कौशर परवीन के रूप में हुई है, जो बड़ी दरगाह में किराए के मकान में रह रही थी। उसी मकान में रहने वाला युवक जीशान सोनम से जबरन प्यार करना चाहता था, जिसका विरोध उसका पति भी करता था।

पटना की मेयर सीता साहू का बेटा भगौड़ा, पुलिस की दबिश के बाद शिशिर बिहार से हुआ फरार, आर्म्स लाइसेंस होगा रद्द

गुरुवार को महिला घर में बच्चों के साथ थी, तभी जीशान उसे जबरन ले गया और गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को पास में ही दफना दिया। काफी खोजबीन के बाद पति ने बिहार थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच में जीशान को हिरासत में लिया, जिसने अपराध स्वीकार कर लिया और शव दफनाने की जगह बताई। न्यायालय के आदेश पर कब्र से शव निकालकर सदर अस्पताल भेजा गया। बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now