फेंक न्यूज की फैक्ट्री बनी पाकिस्तान, पटना के समुद्री तट को उड़ाने का कर दिया दावा

फेंक न्यूज की फैक्ट्री बनी पाकिस्तान, पटना के समुद्री तट को उड़ाने का कर दिया दावा

डेस्कः भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनातनी और मिसाइल अटैक के बीच सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक फर्जी खबरें चल रही है। पाकिस्तान इन दिनों फेक न्यूज की फैक्ट्री बन गया है। पाकिस्तान से संचालित हो रही एक्स हेंडल में एक से बढ़कर एक फर्जी पोस्ट किये जा रहे है। पाकिस्तान द्वारा भारत के सैन्य एवं नागरिक ठिकानों पर हमले के बीच एक्स पर पोस्ट करके ये दावा किया गया कि पटना के समुद्री तट को उड़ा दिया गया है। यही नहीं बेंगलुरू के बंदगाह को भी उड़ाने का दावा किया गया। जबकि हकीकत ये है इन दोनों जगहों पर समुद्र नहीं है। पटना में गंगा नदी बहती है और अभी तक बिहार में किसी तरह का कोई अटैक पाकिस्तान की ओर से नहीं किया गया है।

GqlHhHJbcAIusWlGqlJOoFbkAAR GE

 

सैन्य ठिकानों, स्कूल और अस्पताल को निशाना बना रहा है पाकिस्तान, उकसावे वाली हरकत को भारतीय सेना ने दिया जवाब-कर्नल सोफिया कुरैशी
वहीं दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पूर्णिया पहुंचे। वहां उन्होने अधिकारियों के साथ बॉडर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। बांग्लादेश और नेपाल बॉडर पर और सख्ती बढ़ाने का निर्देश दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now